लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदुत्ववादी समूह ने दलित परिवार पर हमला किया, एक महिला झुलसी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 08:52 IST

कर्नाटक के बेलगावी में 29 दिसंबर को एक पादरी अक्षय कुमार करगन्वी अपने आवास पर वार्षिक प्रार्थना का आयोजन कर रहे थे, जब एक दक्षिणपंथी संगठन के सात सदस्यों ने कथित तौर पर उनके घर में प्रवेश किया और प्रार्थनाओं में बाधा डाली।

Open in App
ठळक मुद्देदलित परिवार पर कथित रूप से हमला करने और उनके साथ लूटपाट करने का मामला दर्ज।दलित परिवार ने धर्मांतरण के आरोपों से इनकार किया।

बेंगलुरु: दक्षिणपंथी हिंदू संगठन से होने का दावा करने वाले पांच सदस्यों पर कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के जिले बेलगावी में एक दलित परिवार पर कथित रूप से हमला करने और उनके साथ लूटपाट करने का मामला दर्ज किया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 29 दिसंबर को एक पादरी अक्षय कुमार करगन्वी अपने आवास पर वार्षिक प्रार्थना का आयोजन कर रहे थे, जब एक दक्षिणपंथी संगठन के सात सदस्यों ने कथित तौर पर उनके घर में प्रवेश किया और प्रार्थनाओं में बाधा डाली।

परिवार पर धर्मांतरण में शामिल होने का दावा करते हुए पड़ोसियों ने कथित तौर पर परिवार की पिटाई की। शिकायत दर्ज कराने वाली कुमार की पत्नी कविता ने कहा कि हमले में भारती व्यपारी नाम की एक महिला झुलस गई।

घाठप्रभा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक तरीकों से गंभीर चोट पहुंचाना), 354 (महिलाओं का शील भंग करना) और 392 (डकैती) के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.

कविता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी पूजा में बाधा डालने के इरादे से आया था और भारती पर गर्म करी फेंक दी, जिससे वह घायल हो गई। 

पुलिस ने कहा कि उसने कहा कि क्रिसमस के बाद एक वार्षिक अनुष्ठान के तहत प्रार्थना की गई और धर्मांतरण के आरोपों से इनकार किया।

बता दें कि, कर्नाटक में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है. यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य विधानसभा में हालिया खत्म हुए शीत सत्र में धर्मांतरण रोधी कानून पास कराया गया है. हालांकि, उसे अभी विधान परिषद से पास कराना बाकी है.

टॅग्स :कर्नाटकBasavaraj Bommaiदलित विरोधDalit Protests
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos