लाइव न्यूज़ :

आधी रात बेंगलुरु से रवाना हुए कांग्रेस-जेडी(एस) विधायक, 'हॉर्स ट्रेडिंग' से बचाने के लिए लगाई ये तिकड़म!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 18, 2018 05:16 IST

बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 15 दिन के अंदर बहुमत साबित करना है।

Open in App

बेंगलुरु, 17 मईः कांग्रेस और जेडी(एस) के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती है। इसी वजह से शुक्रवार रात सभी विधायकों को बस से बेंगलुरु के बाहर भेज दिया गया है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। सभी विधायकों को एकसाथ रखा जाएगा।

 बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 15 दिन के अंदर बहुमत साबित करना है। कांग्रेस और जेडी(एस) के नेताओं ने बीजेपी पर विधायकों की 'हॉर्स ट्रेडिंग' का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं और बीजेपी की पेशकश का किसी पर कोई असर नहीं होगा

राज्यपाल वाजुभाई वाला द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने के लिए पहले आमंत्रण देने के मामले पर शुक्रवार सुबह सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु के ईगलटन रिपोर्ट से कांग्रेस के सभी विधायकों को ले जाया गया है। जेडी(एस) भी अपने विधायकों को हैदराबाद और कोच्चि भेज रही है।

जेडी(एस) नेता एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि हम कहां जा रहे हैं यह तय नहीं है। हम देर रात तय करेंगे कि आगे क्या करना है। हमारे पास कई विकल्प हैं। उनमें से एक राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन करना भी है। कांग्रेस नेता रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि जैसे ही ईगलटन रिसॉर्ट के बाहर पुलिस हटाई गई बीजेपी नेता अंदर आ गए। उन्होंने विधायकों को पैसे की पेशकश की। लगातार फोन से संपर्क कर रहे हैं। रामालिंगा ने कहा कि हम आज शिफ्टिंग कर रहे हैं। अभी जगह तय नहीं है। जेडी(एस) विधायक हमारे साथ नहीं आएंगे। 

यह भी पढ़ेंः- कुछ कांग्रेसी विधायक बहुमत परीक्षण के दौरान मार गए बीजेपी की तरफ पलटी तो क्या होगा?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी विधायक बेंगलुरु में हैं। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। वो उस गलती को नहीं दोहराएंगे जो राज्यपाल ने की है। आजाद ने कहा कि बीजेपी एक खेल के लिए दो अलग-अलग नियम नहीं बना सकती। केंद्र सरकार और उनके राज्यपाल जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं। यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करें लेकिन दुर्भाग्य से वही इसे तोड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी ताजा घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मैं हॉर्स ट्रेडिंग के खिलाफ हूं। हमें हमेशा लोकतांत्रिक संस्थान को बचा कर रखना चाहिए। सत्ता बदलती रहती है लेकिन अगर हम संविधान का उल्लंघन करते हैं तो यह देश के लिए नुकसानदेह है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारतPrajwal Revanna: 2021 में रेप, 4 साल बाद फैसला?, 10 लाख जुर्माना, आजीवन कारावास, 113 गवाह और 1632 पृष्ठ आरोप-पत्र, जानें टाइमलाइन

भारतकर्नाटक अश्लील वीडियो और बलात्कार मामले में पूर्व जेडी(एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, अदालत में रोने लगे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर