लाइव न्यूज़ :

Karnataka Bandh News: कन्नड़ समर्थक संगठनों और किसान संघ के नेता शांताकुमार ने सीएम सिद्धारमैया से की मुलाकात, बंद से जन-जीवन प्रभावित

By अनुभा जैन | Updated: September 29, 2023 17:17 IST

Karnataka Bandh News: बेंगलुरु शहर, मांड्या, मैसुरु, चामराजनगर, रामनगर और हसन जिलों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यव्यापी कर्नाटक बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।कन्नड़ कार्यकर्ता वतल नागराज को पुलिस ने हिरासत में लिया।कावेरी जल मुद्दे को लेकर बेंगलुरु में ऑटो रैली निकाली गई। 

Karnataka Bandh News: तमिलनाडु को जल देने के विरोध में ‘कन्नड़ ओक्कूटा’ की ओर से शुक्रवार को आहूत कर्नाटक बंद को बेंगलुरु और राज्य के दक्षिणी इलाकों के लोगों का पूरा समर्थन मिला। बंद से जन-जीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बेंगलुरु शहर, मांड्या, मैसुरु, चामराजनगर, रामनगर और हसन जिलों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

तमिलनाडु को कावेरी जल दिए जाने के विरोध में आज विभिन्न कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी कर्नाटक बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कर्नाटक बंद को लेकर शहर में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। बंद के विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्नड़ कार्यकर्ता वतल नागराज को पुलिस ने हिरासत में लिया।

कावेरी जल मुद्दे को लेकर बेंगलुरु में ऑटो रैली निकाली गई। पुलिस ने 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। सीआरपी और राज्य पुलिस को शहर के प्रमुख इलाकों में भारी मात्रा में तैनात किया गया था। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण है. लोगों ने सहयोग किया और सभी को पूरी सुरक्षा दी गयी है।

हमने बंद का आह्वान न करने का अनुरोध किया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट से कोई सहमति नहीं मिली है। कन्नड़ समर्थक संगठनों और किसान संघ के नेता कुरुबुर शांताकुमार ने सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात की और कर्नाटक में कम बारिश को देखते हुए समाधान मांगा।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मांग की कि राज्य सरकार तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने के विरोध में बंद के दौरान हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करे। सरकार को कन्नड़ भावनाओं का दमन नहीं करना चाहिए। बीजेपी के तेजस्वी सूर्या ने कावेरी मुद्दे पर मीडिया से बात की।

सूर्या ने कहा, ’’कर्नाटक सरकार कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष अपना मामला पेश करने में विफल रही है। यह एक बहुत ही गंभीर वास्तविकता है जिसे प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। अगर कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिया जाएगा तो बेंगलुरु के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु को अतिरिक्त पानी जारी करने से राज्य की पेयजल जरूरतों से गंभीर समझौता होगा। सूर्या ने आगे कहा कि इस साल राज्य में बारिश में 60 प्रतिशत की कमी हुई है। कर्नाटक को लगभग 106 टीएमसी पानी की जरूरत है लेकिन उसके पास केवल 50 टीएमसी पानी है।

कावेरी बेसिन के 34 तालुकों में से 32 को गंभीर सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। किसानों के पास अपनी खड़ी फसल के लिए पानी नहीं है। विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने हुबली, कोप्पल, मांड्या और दावणगेरे में विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म बिरादरी ने कन्नड़ समर्थक संगठनों और बंद को समर्थन दिया। लेकिन कलबुर्गी और बल्लारी पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा।

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच बंद और कावेरी जल विवाद के कारण यात्रियों को होसुर के पास सीमा पर बसें बदलने के लिए कहा गया था। बंद के कारण उड़ानें भी रद्द हो गईं. मैसूरु और चामराजनगर में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की सेवाएं प्रभावित हुईं।

बंद से पूरे कर्नाटक में जनजीवन प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि सीडब्ल्यूआरसी ने कर्नाटक को 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 3,000 क्यूसेक कावेरी पानी छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही वहां के स्कूल और कॉलेज के लिए छुट्टी घोषित की गई है। ‘कन्नड़ ओक्कूटा’ कन्नड़ और किसान समूहों का एक मूल संगठन है। नदी जल विवाद को लेकर मंगलवार को बेंगलुरु में भी बंद आहूत किया गया था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष