लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए बड़े ऐलान- BPL परिवारों को हर महीने 10 किलो मुफ्त चावल, 200 यूनिट फ्री बिजली, गृणहियों को 2000 रुपए महीने का वादा

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2023 14:34 IST

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आती है तो बीपीएल परिवारों को हर महीने 10 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन बड़े ऐलान किए। राज्य में प्रत्येक घर में महिला मुखिया को 2000 रुपए प्रति माह देने का वादा।कांग्रेस ने कहा कि उनकी सरकार बनीं तो हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।

बेंगलुरु: कांग्रेस ने शुक्रवार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बड़े ऐलान किए। अब जबकि चुनाव में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं, कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सत्ता में आती है तो बीपीएल परिवारों को हर महीने 10 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा। 

कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन बड़ी घोषणाएं की। डीके शिवकुमार कहा कि कांग्रेस की सरकार बनीं तो हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, राज्य में प्रत्येक घर में महिला मुखिया को 2000 रुपए प्रति माह और तीसरा- बीपीएल कार्ड धारकों को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई में होने हैं।

 डीके शिवकुमार ने कहा कि  हमें राज्य की जनता से खास तौर पर महिलाओं से युवाओं से ये वादा करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि अन्न भाग्य योजना के तहत कांग्रेस हर BPL परिवार को 10 किलो मुफ्त चावल देने की गारंटी देती है। कांग्रेस द्वारा ये घोषणाएं ऐसे समय में की गई, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया है।

अमित शाह गुरुवार को बेल्लारी जिले में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा पर भरोसा जताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी सरकार देगी, जो राज्य को भ्रष्टाचार-मुक्त करेगी तथा इसे पांच वर्ष में दक्षिण भारत का नंबर-एक राज्य बना देगी। 

2018 के विधानसभा चुनाव में, भाजपा 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन बहुमत के आंकड़े से 9 सीटें पिछड़ गई। कांग्रेस (80 सीट) और जेडी(एस) (37 सीट) ने तुरंत गठबंधन की घोषणा कर दी। हालांकि, गवर्नर वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित कर लिया। 17 मई, 2018 को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 19 मई को येदियुरप्पा ने नाटकीय अंदाज में इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वह विश्वास मत साबित करने में नाकाम रहे। लेकिन, बागी विधायकों के इस्तीफे की वजह से कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार के गिरने का रास्ता साफ हो गया। बाद में येदियुरप्पा ने 26 जुलाई, 2019 के फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि जुलाई 2021 में येदियुरप्पा ने फिर इस्तीफा दे दिया जिसके बाद बसवराज एस बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

 

 

टॅग्स :DK Shivakumarकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना