लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: ‘‘पूर्ण बहुमत’’ के साथ सत्ता में लौटेगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा-लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 16:06 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी।नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी।नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को की जाएगी।

Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में ‘‘पूर्ण बहुमत’’ के साथ सत्ता में लौटेगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और कर्नाटक की धारवाड़ सीट से सांसद जोशी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा राज्य के विकास के लिए अपनी सरकार के ‘ऐतिहासिक’ कार्यों के कारण लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के विकास के लिए जो काम किया है, उसे देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि येदियुरप्पा और बोम्मई के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।’’

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्नाटक के विकास के लिए ‘ऐतिहासिक काम’ किया है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के लोग लगातार दूसरी बार भाजपा को जनादेश देने के इच्छुक हैं क्योंकि वे ‘कांग्रेस का इतिहास’ जानते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है: सिद्धरमैया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को 10 मई को एकल चरण में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव प्रणाली को भ्रष्ट बनाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएगा।

सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि चुनाव का ऐलान कल या आज किया जाएगा...हम स्वागत करते हैं कि यह चुनाव एकल चरण में होने जा रहा है।’’ सिद्धरमैया ने आदर्श आचार संहिता का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा ने इसके पहले उपचुनाव में 50 करोड़ रुपये खर्च किये थे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos