लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: मैसूर सहित पूरे कर्नाटक में बढ़ा 2,000 रुपये के नोटों का चलन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2023 21:10 IST

कर्नाटक चुनाव के बीच स्थानीय बैंकों के मैनेजर और व्यापारिक क्षेत्रों से संबंधित लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से मैसूर समेत पूरे कर्नाटक में 2,000 रुपये मूल्य के नोटों का चलन तेजी से बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के दरम्यान तेजी से बढ़ा 2000 रुपये मूल्य के नोटों का चलन बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों 2,000 रुपये के नोटों का चलन लगभग 20 फीसदी बढ़ा हैजनवरी-फरवरी में ये नोट चलन में नहीं थे लेकिन मार्च-अप्रैल में 2,000 रुपये नोटों में वृद्धि देखी गई है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव इस समय पूरे उफान पर है। राजनीतिक दल एक-दूसरे को घेरने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। इस बीच एक और रोचक बात देखने में सामने आ रही है। वो ये कि बैंकिंग और व्यापारिक क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि चुनावी मौसम में मैसूर समेत पूरे कर्नाटक में 2,000 रुपये मूल्य के नोटों का चलन तेजी से बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार मैसूरु में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की एक शाखा के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि इन दिनों 2,000 रुपये के नोटों का प्रचलन पहले की तुलना में लगभग 20 फीसदी बढ़ गया है। हालांकि वो बढ़े हुए नोटो का स्पष्ट आंकड़े नहीं बता सके। उन्होंने कहा, “हमने इधर बीच देखा है कि विशेष नोटों की संख्या बढ़ गई है, जबकि जनवरी या फरवरी में ये बहुत ज्यादा प्रचलन में नहीं थे। मार्च और अप्रैल में 2,000 रुपये मूल्य के नोटों में वृद्धि देखी गई है।”

मैसूर के करीब मांड्या जिले के मद्दुर तालुक के एक अन्य बैंकर ने कहा कि बैंकों में जमा माध्यम से 2,000 रुपये के नोटों की संख्या में विशेष वृद्धि देखने को मिल रही है। इस संबंध में बैंक मैनेजर ने कहा, "हमें 2,000 रुपये के नोट जमा के रूप में मिले हैं और निकासी पर हम उन नोटों को अपने ग्राहकों को वितरित कर रहे हैं।"

मैसूर के इरविन रोड स्थित औशाद मेडिकल्स के मालिक राजेश चावला ने कहा कि उन्होंने मार्च तक 2,000 रुपये का नोट शायद ही देखा हो लेकिन उन्हें अब तक अप्रैल में 2,000 रुपये के तीन या चार नोट देखने को मिले हैं।

मैसूरु में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "यह सच है कि उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा 2,000 रुपये का नोट चलन में है और इन नोटों के जरिये चुनाव संबंधी आवश्यक खर्च किये गये हैं लेकिन इन 2,000 रुपये के नोटों का चलन सभी दलों में है।"

उन्होंने कहा, “ऐसी चर्चा है कि चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दलों के राजनेताओं द्वारा 2,000 रुपये मूल्य के नोटों को प्रयोग किया जा रहा है। हमने सुना है कि कन्नड़ में 'ओंडु मूटे' का मतलब राजनीतिक बोलचाल में एक करोड़ रुपये वाली 'बोरी' होती है। हम विशुद्ध रूप से जमीनी स्तर पर पार्टी को संगठित करने में शामिल हैं और इस प्रकार के वित्तीय लेन-देन से हमारा सीधा कोई संबंध नहीं है। लेकिन सभी पार्टी में इन नोटों के चलन पर चर्चा हो रही है।”

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023StateमैसूरBank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल