लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेला भावुक दांव, कहा, 'कर्नाटक के हर नागरिक का सपना मेरा सपना है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2023 17:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कर्नाटक की जनता के नाम दिये वीडियो संदेश में कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका संकल्प मेरा संकल्प है। जब हम एक साथ आते हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर जारी किया कर्नाटक की जनता के नाम वीडियो संदेश पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कर्नाटक में भाजपा सरकार की वापसी की अपील कीपीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है, आपका संकल्प मेरा है

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कर्नाटक में भाजपा सरकार की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में उन्हें जो स्नेह मिला है, वह अद्वितीय है और इससे सरकार के प्रति संकल्प मजबूत हुआ है। जनता इसे सभी क्षेत्रों में नंबर एक बनाएं।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, "कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका संकल्प मेरा संकल्प है। जब हम एक साथ आते हैं और अपने दिमाग को एक लक्ष्य के लिए निर्धारित करते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती है।"

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में बेहद भावुक अपील करते हुए कहा, "मैं कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के मिशन में आपका आशीर्वाद चाहता हूं। मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। यह आपके परिवार, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।"

मालूम हो कि 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने दिन-रात एक कर दिया था। पीएम मोदी ने सूबे में पार्टी के चुनावी प्रचार के लिए 19 जनसभां संबोधित की और छह रोड शो किए।

इतना ही नहीं चुनावी दंगल में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और प्रमुख क्षेत्रीय दल जेडीएस पर भी जमकर हमला किया और दोनों दलों को राज्य सरकार चलाने में अक्षम बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने चुनावी भाषण में जनता के लिए डबल इंडन सरकार की आवश्यक्ता पर बल दिया और विरोधी दल कांग्रेस को हिंदू विरोधी कहकर भी जनता को लुभाने की कोशिश की।

इस विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे और उसके बाद पता चलेगा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम की इस भावनात्मक अपील को कितनी गंभीरता से लिया है। फिलहाल लगभग-लगभग चुनाव पूर्व सभी सर्वेक्षण में भाजपा के बरक्स कांग्रेस को बढ़त मिलने की बात की जा रही है लेकिन इन सारी स्थितियों से 13 मई को पर्दा उठेगा। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें