लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक चुनाव में कन्नड़ एक्टर सुदीप संजीव की एंट्री, बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार

By अंजली चौहान | Updated: April 5, 2023 10:03 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कन्नड़ अभिनेता सुदीप संजीव को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बीजेपी अपनी जीत के लिए राजनीतिक दिग्गजों के साथ फिल्मी जगत के लोगों की भी मदद ले रही है 'मक्खी' फेम एक्टर सुदीप संजीव बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार कर्नाटक में अगले महीने मई में चुनाव होने वाले है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियाँ तैयारियों में जुटी हुई हैं। सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए कमर कस चुकी है।

बीजेपी इस चुनाव के लिए न केवल राजनीतिक दिग्गजों को मैदान में उतार रही है बल्कि स्टार पावर को भी शामिल कर रही है। राज्य में अगले महीने होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव को स्टार प्रचारक बनाने का फैसला किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म विक्रांत रोना, मक्खी फेम स्टार सुदीप संजीव बीजेपी की ओर से राज्य की जनता से वोट की अपील करेंगे। 

सुदीप संजीव उर्फ किच्चा सुदीप के लिए ये पहली बार है जब वह किसी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करने वाले हैं। एक तरह से यह उनकी राजनीति में पहली शुरुआत है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता किच्छा सुदीप राज्य में अनुसूचित जाति सूची के तहत अधिसूचित नायक जाति से संबंधित हैं। वहीं, कर्नाटक में अभिनेता कल्याण का नायक जाति पर काफी दबदबा है। ऐसे में बीजेपी बड़ा दाव खेलते हुए किच्चा सुदीप के बड़े पैमाने पर फैनबेस का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। 

गौरतलब है कि फरवरी में, कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्छा सुदीप से उनके आवास पर मुलाकात की थी, जिससे अटकलें लगाई जा रही थीं कि सुपरस्टार और विपक्षी दल के बीच किसी तरह की राजनीतिक बातचीत चल रही है।

हालांकि, किच्चा सुदीप और डीके शिवकुमार के सहयोगियों ने बाद में हवा को साफ किया और कहा कि यह एक व्यक्तिगत यात्रा थी जिसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।

कर्नाटक में मई में होगा चुनाव 

चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए घोषणा की थी कि अगले महीने मई की 10 तारीख को राज्य में चुनाव होंगे और 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।

कांग्रेस और जद (एस) ने 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है। वहीं, बीजेपी 8 अप्रैल को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है