लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: एकनाथ शिंदे ने कहा, "डबल-इंजन की सरकार बहुमत के साथ बनेगी"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2023 21:26 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उडुपी में कहा कि केंद्र तथा राज्य में दो अलग-अलग सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाक होती हैं, इसलिए राज्य की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार को फिर से चुनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के जीत का ऐलान कियाकर्नाटक की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘‘डबल-इंजन सरकार’’ को बहुमत से चुनेगीकेंद्र-राज्य की अलग-अलग सरकारों से बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं पैदा होती हैं

मेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से वोटों की लामबंदी करने में जुटे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को दावा किया कि कर्नाटक के लोग केंद्र द्वारा लागू विकास परियोजनाओं की गति को बरकरार रखने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘‘डबल-इंजन सरकार’’ को बहुमत से चुनने जा रहे हैं।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उडुपी में पत्रकारों से बातचीत में सीएम शिंदे ने कहा कि केंद्र तथा राज्य में दो अलग-अलग सरकार बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान बाधाएं पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र अब केंद्र सरकार के तहे दिल से सहयोग के साथ परियोजनाएं लागू कर रहा है और कर्नाटक ने भी ‘‘डबल-इंजन सरकार’’ का लाभ लिया है क्योंकि केंद्र ने पिछले चार वर्ष में राज्य की परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि अगर केंद्र तथा राज्य में एक-दूसरे का विरोध करने वाले दल होते हैं तो विकास बाधित हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार काम कर रही है और कर्नाटक में भी फिर से ऐसा होना चाहिए।’’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु तथा मेंगलुरु में कई वर्ग के लोगों से बात की है और उन्हें विश्वास है कि लोग भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोडशो और रैलियों ने भाजपा के पक्ष में पलड़ा झुका दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने अपने काम से जी20 की अध्यक्षता समेत दुनिया में हमारे लिए एक गौरवशाली स्थान अर्जित किया है।’’ कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में समाज विरोधी गतिविधियां चलाने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर शिंदे ने कहा कि बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‘‘देशभक्त संगठन’’ हैं।

महाराष्ट्र तथा कर्नाटक सीम विवाद पर सीएम शिंदे ने कहा कि इस मुद्दों से संबंधित समस्याएं जल्द ही सुलझा ली जाएंगी क्योंकि दोनों राज्यों के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक संबंध है। इससे पहले शिंदे ने दक्षिण कन्नड़ में धर्मस्थल पर मंजूनाथेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने धर्मस्थल के धर्माधिकारी और राज्यसभा सदस्य डी. वीरेंद्र हेगड़े से भी मुलाकात की। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एकनाथ शिंदेBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना