लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जेडीएस भी रेस में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 09:12 IST

कर्नाटक में सुबह 8:45 बजे तक मिले शुरुआती रूझान में सत्ताधारी भाजपा से कांग्रेस पार्टी 87 सीटों पर आगे थी, जबकि भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के शुरुआती रूझान में कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा से 87 सीटों पर आगे चल थीवहीं भाजपा ने जेडीएस-कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 73 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस भी 18 सीटों पर दोनों दलों से आगे चल रही है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार को सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में शुरुआती रुझानों ने करीबी लड़ाई में कांग्रेस को भाजपा पर थोड़ी बढ़त दिखाई दे रही है।

सुबह 8:45 बजे तक मिले शुरुआती रूझान में सत्ताधारी भाजपा से कांग्रेस पार्टी 87 सीटों पर आगे थी, जबकि भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस की बात करें तो वह 18 सीटों पर आगे चल रही है। अगर जेडीएस की इसी तरह की बढ़त लगातार जारी रहती है तो कांग्रेस और भाजपा के लिए स्पष्ट बहुमत हासिल करना बेहद मुश्किल होगा औऱ उस स्थिति में एचडी कुमारस्वामी किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं।

जेडीएस विधायक दल के नेता एचडी कुमारस्वामी को पहले से भी किंगमेकर के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने पहले ही यह कहते हुए सत्ता की गेंद दोनों दलों के पाले में फेंक दी है कि अगर उनकी मांगें मानी जाती हैं तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं। कहा जाता है कि जेडीएस चीफ एचडी देवेगौड़ा उम्मीदवारों के लगातार संपर्क में हैं ताकि वे दलबदल न कर सकें।

वहीं इससे पूर्व शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया सेल के प्रमुख जयराम रमेश ने राज्य चुनाव में पार्टी की जीत के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने जितना कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया है, उतना ही उसने पीएम मोदी और राज्य भाजपा की सरकार को हराने के लिए वोट किया है और अगर कांग्रेस कर्नाटक जीतती है तो निश्चित ही 2024 के आम चुनाव में यह कांग्रेस के लिए  विजय द्वार के तौर पर होगा।

उन्होंने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। भाजपा की निश्चित कर्नाटक हार के बाद 2024 में कांग्रेस के लिए दिल्ली का दरवाजा खुल जाएगा।"

जयराम रमेश से पहले कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ऐसा ही कहा था कि कांग्रेस कर्नाटक में बड़ी जीत दर्ज करेगी और भारी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। मैं सभी 6.5 करोड़ कन्नडिगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने कांग्रेस में विश्वास जगाया है।"

मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। 224 सदस्यों वाले विधानसभा के लिए कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले गए थे। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। शीर्ष नेताओं में राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार और जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी सहित कई अन्य चेहरे हैं, जिन पर नजर होगी। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 113 है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos