लाइव न्यूज़ :

अमित शाह दो दिवयीय दौरे पर कल कर्नाटक जायेंगे, सिद्धारूधा मठ से शुरू होगी यात्रा

By भाषा | Updated: April 11, 2018 19:50 IST

भाजपा अध्यक्ष 12 अप्रैल को सुबह हुबली के प्रसिद्ध सिद्धारूधा मठ जायेंगे। इसके बाद वे धारवाड़ में ही वाराकवि दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे स्मारक भी जायेंगे।

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं जहां वे धारवाड़ में श्री सिद्धारूधा मठ, मुरूसविरा मठ जायेंगे और विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत पार्टी के ‘‘मुष्टि धन्य संग्रह अभियान’’ में हिस्सा लेंगे।

भाजपा अध्यक्ष 12 अप्रैल को सुबह हुबली के प्रसिद्ध सिद्धारूधा मठ जायेंगे। इसके बाद वे धारवाड़ में ही वाराकवि दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे स्मारक भी जायेंगे।

भाजपा संसद नहीं चलने देने के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है और इसके खिलाफ उसने देशभर में 12 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस दौरान अमित शाह धारवाड़ के डी सी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

शाह का 12 अप्रैल को दोपहर में ‘मुष्टि धन्य संग्रह अभियान’ के तहत गदग जिले के रोणा तालुका में अब्बिगेरी गांव में अन्नदानेश्वरा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद मुष्टि धन्य संग्रह अभियान के तहत संग्रहित धन्य से बने प्रसाद को वह अब्बिगेरी गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ ग्रहण करेंगे।

(इसे भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा 2018 में JDU को येदियुरप्पा स्वीकार नहीं, अपनी पार्टी के प्रचार को उतरेंगे खुद नीतीश कुमार)

शाह का वीर नारायणस्वामी देवस्थान और फिर हुबली में मुरूसविरा मठ जाने का कार्यक्रम भी है। शाह मुरूसविरा मठ से दुर्गदबैल तक एक रोडशो में हिस्सा लेंगे। शाम में वे हेब्बली में एक जन सभा को संबोधित करेंगे।

13 अप्रैल को शाह कित्तूर के बेलगावी में रानी चेनम्मा स्मारक जायेंगे। उनका संगाली रायण्ण स्मारक जाने का भी कार्यक्रम है । उनका बेलगावी संभाग में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करने और एक रोडशो में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। वे बेलगावी में नेहरू मेडिकल कालेज में छात्रों के साथ परिचर्चा भी करेंगे ।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ