लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की चपेट में आईं करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 01:46 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सूत्रों ने कहा कि करीना और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा वायरस की चपेट में आ गई हैं।

करीना ने खुद के संक्रमित होने के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया। उन्होंने कहा कि वह ‘जल्द ही स्वस्थ होने’ की उम्मीद कर रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने सभी चिकित्सीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को तुरंत अलग-थलग कर लिया। मुझसे संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति से मैं जांच कराने का आग्रह करती हूं।”

अभिनेत्री ने कहा कि उनका परिवार और स्टाफ सभी ने टीके की दोनों खुराक ली हुई हैं और “फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।” उन्होंने साथ ही कहा, “शुक्र है कि, मैं ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द सामान्य होने की उम्मीद कर रही हूं।”

बाद में शाम के समय, अरोड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर खुद के संक्रमित होने के संबंध में बयान जारी किया।

उन्होंने कहा, “मैं कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं सभी चिकित्सीय निर्देशों और बीएमसी के नियमों का पालन कर रही हूं। जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करवाएं।”

अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनका परिवार और स्टाफ भी टीके की दोनों खुराक ले चुका है और उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अरोड़ा ने कहा, “सुरक्षित रहें, जिम्मेदार रहें।”

बीएमसी सूत्रों के अनुसार करीना और अरोड़ा की शनिवार को जांच की गई।

उन्होंने कहा, “ कल, इसकी पुष्टि हुई कि वे दोनों संक्रमित हैं...दोनों घरों में पृथक-वास में हैं।” सूत्रों ने यह भी कहा कि लोगों को बीमारी के प्रसार से बचने के लिए कोविड संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग दोनों अभिनेत्रियों के संपर्क में आए थे, उनका पता लगा लिया गया है और उनकी जांच कराई गई है। उनकी जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि महानगरपालिका उन खबरों की जांच करेगी कि क्या दोनों अभिनेत्रियों ने कुछ पार्टियों में शामिल होने के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?