लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की मां की दो ‘बड़ी सर्जरी’ हुईं, अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:19 IST

Open in App

फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को कहा कि उनकी मां हीरू जौहर के पिछले आठ महीने में दो बड़े ऑपरेशन हुए हैं, जिनमें एक ‘स्पाइनल फ्यूजन’ सर्जरी हुई है और एक अन्य सर्जरी में उनका दाहिना घुटना बदला गया है। करण जौहर ने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनकी मां व्हीलचेयर पर बैठीं और यहां लीलावती अस्पताल से घर जाने के लिए तैयार दिखाई देती हैं। इसमें फिल्मकार अपनी मां से यह पूछते दिखाई देते हैं कि वह अस्पताल से घर जा रही हैं तो क्या लोगों के लिए कोई संदेश देना चाहेंगी। जवाब में, 78 वर्षीय हीरू जौहर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त करती नजर आती हैं। करण जौहर ने वीडियो के साथ लिखा, ‘‘मेरी मां...मेरी सुपर हीरो! पिछले आठ महीनों में...लॉकडाउन के दौरान उनकी दो बड़ी सर्जरी हुईं...उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और दाहिना घुटना बदलने की सर्जरी।’’ उन्होंने यह भी लिखा कि उनके बच्चे यश और रूही अपनी दादी का घर पर इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप