लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने बताया विपक्ष ने गठबंधन का 'इंडिया' क्यों रखा नाम, पीएम मोदी पर कसा तंज, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2023 19:02 IST

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन के नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)' का उल्लेख किया।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने मंगलवार को बैठक की।बैठक में विपक्षी दलों ने यह संकल्प लिया कि वो देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति और सामाजिक एवं आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे।इस बैठक में यह भी फैसला किया कि इस गठबंधन का एक संयोजक होगा और 11 सदस्यीय समन्वय समिति होगी।

बेंगलुरु: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने विपक्षी दलों के नए गठबंधन के नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)' का उल्लेख करते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्ष ने यह नाम इसलिए लिया है क्योंकि आने वाले महीनों में यह भारत बनाम पीएम मोदी होगा क्योंकि यहां (विपक्ष) सभी लोग समावेशी भारत के लिए लड़ रहे हैं जो संविधान में लिखा है और पीएम मोदी विशिष्ट भारत के लिए लड़ रहे हैं।

इस दौरान दिल्ली में एनडीए की बैठक और पीएम मोदी के वंशवादी राजनीति वाले बयान पर बोलते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि वह (पीएम मोदी) किस वंशवादी राजनीति की बात कर रहे हैं। क्या अरविंद केजरीवाल किसी वंश के हैं या अशोक गहलोत किसी वंश के हैं...ये बयान किसी ठोस बात पर आधारित नहीं हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने मंगलवार को बैठक की।

बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय बैठक में विपक्षी दलों ने यह संकल्प भी लिया कि वो देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति और सामाजिक एवं आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे। इस बैठक में यह भी फैसला किया कि इस गठबंधन का एक संयोजक होगा और 11 सदस्यीय समन्वय समिति होगी। 'इंडिया' के घटक दलों की अगली बैठक मुंबई में होगी जहां गठबंधन के संयोजक और समन्वय समिति के सदस्यों का चयन किया जाएगा।

दूसरे दिन की बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, एम।के। स्टालिन, लालू प्रसाद यादव, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक से एक दिन पहले विपक्षी पार्टियों ने रात्रिभोज के अवसर पर अनौपचारिक चर्चा की थी।

टॅग्स :कपिल सिब्बलराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए