लाइव न्यूज़ :

किरेन रिजिजू पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, पूछा- क्या आपके सभी विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2023 12:43 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू पर उनके उस बयान को लेकर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने सवाल किया कि क्या रिजिजू का ‘विवादास्पद बयान’ न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए था।रिजिजू ने कहा था कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है

नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू पर उनके उस बयान को लेकर तंज कसा। दरअसल, रिजिजू ने कहा था कि न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है। रिजिजू के इस बयान पर सवाल उठाते हुए सिब्बल ने ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या रिजिजू का 'विवादास्पद बयान' न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए था।

कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "रिजिजू: एक और रत्न। मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया है...क्या आपके सभी विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं? आप विश्वास कर सकते हैं, लेकिन हम वकील इसपर विश्वास नहीं करते हैं।" सिब्बल की यह टिप्पणी रिजिजू के उस बयान के एक दिन बाद आई है।

रिजिजू ने कहा था कि सरकार और न्यायपालिका में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हों और उनके बीच 'महाभारत' चल रहा हो। दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले तीस हजारी अदालत परिसर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा था कि मोदी सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कपिल सिब्बलकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब