लाइव न्यूज़ :

BJP के कपिल मिश्रा का AAP पर हमला, कहा- इमामों को सैलरी देने वाले सुंदरकांड पाठ करने पर मजबूर ही गए

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2020 11:33 IST

सौरभ भारद्वाज भारद्वाज ने कहा था, 'मैं हिंदू हूं। अरविंद केजरीवाल हिंदू हैं। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता। मुझे धार्मिक स्वतंत्रता है। यदि मैं सुंदरकांड करवा रहा हूं तो इससे मैं कम प्रगतिशील नहीं बन जाता। प्रगतिशील होने का मतलब नहीं है कि आप नास्तिक हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देसौरभ भारद्वाज भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को 'सुंदरकांड का पाठ' कराएंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कपिल मिश्रा ने विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। 

ग्रेटर कैलाश के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सौरभ भारद्वाज भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को 'सुंदरकांड का पाठ' कराएंगे। उनके इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कपिल मिश्रा ने विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। 

बीजेपी के कपिल मिश्रा अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने बीते दिन मंगलवार को इशारों ही इशारों में आप पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इमामों को सैलरी देने वाले सुंदर कांड पाठ करने पर मजबूर ही गए, जय जय श्री राम।'

दरअसल, सौरभ भारद्वाज भारद्वाज ने कहा था, 'मैं हिंदू हूं। अरविंद केजरीवाल हिंदू हैं। कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता। मुझे धार्मिक स्वतंत्रता है। यदि मैं सुंदरकांड करवा रहा हूं तो इससे मैं कम प्रगतिशील नहीं बन जाता। प्रगतिशील होने का मतलब नहीं है कि आप नास्तिक हैं। आज कोई चुनाव तो है नहीं, इसलिए इसे राजनीतिक चीज के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। विवाद तब खड़ा हुआ जब भाजपा ने मुख्यमंत्री के हनुमान मंदिर जाने पर सवाल उठाया जबकि मंदिर के पुरोहित ने कहा कि वह सालों से इस मंदिर में आते रहे हैं।'

उन्होंने कहा था, 'क्या भाजपा को इस बात से परेशानी हो रही है कि कोई और भी है जो हिंदू है। मेरा हिंदुत्व यह है कि मैं हिंदू हूं और मैं किसी भी उस अन्य व्यक्ति से घृणा नहीं करता जो अपने धर्म का पालन करता है। मैं मानता हूं कि मैं अच्छा हिंदू हूं। भगवान हनुमान और भगवान राम तय करें कि कौन श्रेष्ठ हिंदू है।' 

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा था कि भगवान हनुमान के प्रति उसका अनुराग कोई धार्मिक विश्वास का विषय नहीं है लेकिन यह एक राजनीतिक ड्रामा जान पड़ता है। अन्य बीजेपी प्रवक्ता अशोक गोयल देवराहा ने कहा था कि हम आशा करते हैं कि खास धार्मिक समुदाय के पक्ष में राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी अगले पांच सालों के दौरान समाज के सभी धार्मिक समुदायों के लिए काम करेगी। 

टॅग्स :कपिल मिश्रआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos