लाइव न्यूज़ :

मथुरा: हुलवाना गांव में शहीद को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

By भाषा | Updated: August 4, 2019 05:51 IST

कोसीकलां से हुलवाना गांव तक ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। युवा हाथों में तिरंगा लेकर शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शहीद रामवीर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, भारत माता के जयकारे और जब तब सूरज चांद रहेगा, तब तब रामवीर का नाम रहेगा, जैसे नारे गूंजने लगे।

Open in App

मथुरा, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए 8-जाट रेजिमेंट के जवान रामवीर सिंह बेनीवाल का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। सुबह से ही गांव हुलवाना में लोगों के आने का सिलसिला जारी था।

कोसीकलां से हुलवाना गांव तक ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। युवा हाथों में तिरंगा लेकर शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शहीद रामवीर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, भारत माता के जयकारे और जब तब सूरज चांद रहेगा, तब तब रामवीर का नाम रहेगा, जैसे नारे गूंजने लगे। तिरंगे में लिपटे शहीद रामवीर सिंह को देखकर मां कृष्णा और पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

रामवीर का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। रामवीर सिंह की शादी वर्ष 2012 में छाता निवासी नीतू के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा शिवा तीन साल का है और छोटा आदित्य अभी छह माह का है।

पिता किशोर सिंह के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। वे बता रहे थे शहादत से एक दिन पहले ही फोन कर बताया था कि उसने 15 दिन की छुट्टी मांगी है और मंजूर होते ही जल्द घर आऊंगा। पिता किशोर सिंह ने बताया, ‘‘बड़ा खुश था। कह रहा था कि छुट्टी में घूमने भी चलेंगे। लेकिन कौन जानता था कि उसके आने से पहले शहादत की खबर आ जाएगी। एक दिन बाद ही शुक्रवार की सुबह पता चला कि उनका बेटा शहीद हो गया है।’’ 

टॅग्स :मार्टरउत्तर प्रदेशभारतीय सेनामथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना