लाइव न्यूज़ :

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के चार आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 17:28 IST

कानपुर हिंसा के आरोपी हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद रहील और मोहम्मद सुफियान को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (निगम) कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस सेशन कोर्ट में आरोपियों की कस्टडी के लिए करेगी आवेदनकानपुर हिंसा में पीएफआई से कनेक्शन की जांच करेगी पुलिसहिंसा की जांच के लिए बनाई गई है एसआईटी

कानपुर: जुमे की नमाज के बाद भड़की कानपुर हिंसा के 4 आरोपियों को रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन चार आरोपियों में हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद रहील और मोहम्मद सुफियान को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (निगम) कोर्ट में पेश किया गया था।

यूपी पुलिस सेशन कोर्ट में कस्टडी के लिए करेगी आवेदन

कानपुर की नई सड़क में यह हिंसा जुमे की नमाज के बाद उस समय भड़की जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में थे। इस हिंसा में 6 लोग घायल हुए। पुलिस ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी हाशमी और हिंसा के मास्टरमाइंड अन्य को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस इसके बाद सेशन कोर्ट में पुलिस कस्टडी के लिए आवेदन करेगी।

पीएफआई से कनेक्शन की जांच करेगी पुलिस

कानपुर हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है। इस पर पुलिस ने कहा कि साजिश में शामिल चार लोगों की पहचान की गई, उनका पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। कानपुर सीपी ने कहा, "हम जांच करेंगे कि क्या उनका पीएफआई के साथ कोई संबंध था। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, और एनएसए और उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।"

हिंसा की जांच के लिए बनाई गई है एसआईटी

कानपुर सीपी विजय सिंह मीणा ने कहा कि आरोपी मौलाना अली जौहर फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हैं। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और यतीम खाना और परेड चौराहे के बीच सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ एक प्रदर्शन निकाला गया था इसी दौरान शहर में हिंसा भड़क गई। 

टॅग्स :कानपुरकोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी