लाइव न्यूज़ :

कानपुर-प्रयागराज खंडः मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतरे,  20 ट्रेनों का आवागमन बाधित, फोटो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2022 16:47 IST

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, इस मालगाड़ी के डिब्बे खाली थे।

Open in App
ठळक मुद्देनयी दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को डीएफसी मार्ग पर चलाया जा रहा है।अमृतसर से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 04076 को रूमा से सुजातपुर के बीच डीएफसी मार्ग पर चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मार्ग बहाली कार्य में मार्गदर्शन कर रहे हैं।

प्रयागराजः उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन पर रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन की दिशा में जा रही मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस मार्ग पर 20 ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है।

एक अधिकारी ने इसकी जनकारी दी । उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, इस मालगाड़ी के डिब्बे खाली थे। उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को डीएफसी मार्ग पर चलाया जा रहा है।

वहीं, अमृतसर से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 04076 को रूमा से सुजातपुर के बीच डीएफसी मार्ग पर चलाया जा रहा है। उपाध्याय ने बताया कि मार्ग बहाली का कार्य प्रगति पर है और मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मार्ग बहाली कार्य में मार्गदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर डीएफसी मार्ग पर चलाया जा रहा है, उनमें महानंदा एक्सप्रेस, संभलपुर-जम्मू तवी, हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल, जोगबनी-आनंद विहार, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय रेलप्रयागराजकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत