लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने पर कानपुर के आईजी ने जुर्माना अदा किया

By भाषा | Updated: June 7, 2020 12:43 IST

कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने जुर्माना अदा किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने थाना प्रभारी (बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें। अग्रवाल ने बताया कि वह निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे।

कानपुर: कोविड-19 (COVID-19) महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा। 

अग्रवाल ने थाना प्रभारी (बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें। जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना दिया। अग्रवाल ने बताया कि वह निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे।

वहीं, आईजी रेंज कानपुर ने ट्वीट कर बताया, 'कल बर्रा थाना क्षेत्र मे भ्रमण दौरान गाड़ी से उतरते समय आईजी (IG) रेंज द्वारा मास्क धारण नहीं किया गया था। हालांकि, कुछ ही सेकंड में उन्होंने मास्क पहन लिया, फिर भी उन्होंने स्वयं चालान करवाया व जुर्माना राशि जमा की ताकि जनता व अन्य पुलिसकर्मियों में मास्क पहनने की जागरूकता पैदा हो।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया