लाइव न्यूज़ :

कानपुर: हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 15 लोग घायल

By भाषा | Updated: April 20, 2019 10:52 IST

रेलवे से जारी बयान के अनुसार एस8,एस9,बी1 से बी5, ए1, ए2,एचए1, पैन्ट्री कार और एक एसएलआर डिब्बा पटरी से उतर गया।

Open in App

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस(12303) के 12 डिब्बे कानपुर के चकेरी के पास पटरी से उतरने से 15 लोग घायल हो गए। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक पूर्वा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये जिले के अधिकारियों को घायलों को तुरंत उपचार देने तथा घटना के कारण फंसे यात्रियों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं ।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी ने बताया कि 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं और कमिश्नर रेलवे सेफ्टी इस मामले की जांच करेंगे । उत्तर मध्य रेलवे के प्रवक्ता अमित मालवीय ने बताया कि रात 12.50 बजे कानपुर के चकेरी और रूमा स्टेशन के बीच पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस घटना में 15 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे से जारी बयान के अनुसार एस8,एस9,बी1 से बी5, ए1, ए2,एचए1, पैन्ट्री कार और एक एसएलआर डिब्बा पटरी से उतर गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली रूप से घायल 12 यात्रियों का हैलट में इलाज चल रहा है। वहीं 52 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।

जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और उनकी देख रेख में बचाव कार्य चल रहा है। कानपुर के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि जो यात्री ट्रेन में यात्रा कर रहे थे उन्हें बस और ट्रेन के जरिये कानपुर रेलवे स्टेशल लाया गया जहां से उन्हें सुबह 5.45 बजे विशेष रेलगाड़ी से नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

उधर घटना स्थल पर मौजूद मालवीय ने बताया कि नयी दिल्ली से हावड़ा डाउन लाइन पूरी तरह से क्लियर कर दी गयी है और 8 बज कर 41 मिनट पर पहली मालगाड़ी और 9 बज कर 05 मिनट पर विक्रमशिला यात्री एक्सप्रेस को इस डाउन ट्रैक से सफलता पूर्वक गुजारा गया । जबकि अप लाइन पर काम जारी है । रेलवे के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें लगातार काम कर रही है । उम्मीद है कि यह लाइन भी आज शाम तक क्लियर कर दी जायेगी । रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार से हैं: 1072, 9454403738, 9454401463, 9454401075, 9454400384 और 0512-23333111/112/113 दुर्घटना के कारण अनेक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया जा रहा है साथ ही अनेक ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

टॅग्स :कानपुररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है