लाइव न्यूज़ :

कानपुरः बहुमंजिला टावर में लगी आग पर 55 घंटे बाद पाया गया काबू, रेडीमेड गारमेंट्स की 800 से अधिक दुकानें खाक, 200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2023 08:34 IST

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआग में करीब 200 करोड़ रुपए का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई।अभियान में 60 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था।आग गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात तेज आँधी के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है।

कानपुरः उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय के बांसमंडी इलाके में एक बहुमंजिला वाणिज्यिक टावर में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात लगी भीषण आग पर करीब 55 घंटे बाद काबू पाया जा सका।  डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने बताया, "आग पर करीब-करीब काबू पा लिया गया है और बाहर से आग को बुझा दिया है। अभी नुकसान का आंकलन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि अंदर नहीं जाया जा सकता।"

गौरतलब है कि शुक्रवार रात्रि 1.30 बजे तेज आंधी की वजह से शॉर्ट सर्किट की वजह से एक टावर में आग लगी जिसके बाद यह फैलती गई। आग की चपेट में आकर करीब 800 दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस के अनुसार, आग एआर (अफाक रसूल) टावर से शुरू हुई और तेजी से मकसूद, हमराज कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर में भी फैल गई, जिससे इन चारों टावर में स्थित लगभग 800 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।

अधिकारियों ने देर शाम बताया कि कानपुर और पड़ोसी जिलों के दमकल अधिकारियों की कोशिशों के बावजूद देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड ने कहा, "लगभग 20 घंटे से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभियान में 60 दमकल गाड़ियों को लगाया गया था, जिन्हें आग बुझाने के लिए 400 से अधिक बार ‘रिफिल’ किया गया है।’’

आग में करीब 200 करोड़ रुपए का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई। जिलाधिकारी विशाल जी. अय्यर ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच करेगी।

समिति में अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक व्यापार कर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद समिति का गठन किया गया है। पाठक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और उन दुकानदारों से मुलाकात की, जिनकी दुकानें और प्रतिष्ठान आग में नष्ट हो गए। उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :कानपुरआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं