लाइव न्यूज़ :

कानपुर में गंगा में नहाने के दौरान 6 बच्चे डूबे, 3 शव बरामद, तीन की तलाश जारी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 9, 2018 01:39 IST

कपड़ों और चप्पलों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 12-15 के बीच होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाई: कानपुर रविवार (8 जुलाई) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। जिसमें से तीन बच्चों की लाश मिल गई है, तीन बच्चों की लाश अभी भी ढूंढी जा रही है। खबर के अनुसार ये छह बच्चे गंगा में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी जाने की वजह से वो सभी डूब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने बच्चों को पानी में जाने से मना किया था लेकिन वो तभी नहीं माने।

गंगा किनारे तीन साइकिल, पांच जोड़ी चप्पल तथा पांच बच्चों के कपड़े पाए गए हैं। कपड़ों और चप्पलों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि डूबने वाले सभी बच्चों की उम्र 12-15 के बीच होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी अपने कपड़े और चप्पल उतारकर पानी में नहाने उतर गए। इनमें से जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने में एक के लिए आगे बढ़े बच्चे एक बाद एक सभी गहरे पानी में समा गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घाट किनारे मौजूद मछुआरों ने घटना की सूचना नवाबगंज थाने को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश का काम शुरू कराया। रविवार रात करीब 8:45 बजे तक गोताखोरों ने दो शव गंगा से बाहर निकाल लिए और बाकी तीन की तलाश देर रात तक जारी रही। गंगा से निकाले गए तीनों शवों को पुलिस ने हैलट अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक बच्चों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप