लाइव न्यूज़ :

कमला मिल्स हादसे में बड़ा खुलासा, इसलिए लगी थी पब में आग

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2018 11:27 IST

फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में कमला मिल्स परिसर में आग लगने का खुलासा किया है।

Open in App

मुंबई कमला मिल्स में लगी आग को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मिस्ल परिसर में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। यह दोनों पब अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। बता दें 29 दिसम्बर को लगी इस भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट से पता चला है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। ऐसी संभावना जताई गई है कि सेजरी (स्टोव) से हुक्का में कोयला भरने के दौरान कोयला छिटकर बगल के पर्दों तक जा पहुंचे। वहां से आग बढ़नी शुरू हुई जो सजावटी सामग्री के संपर्क में आने से और भड़क गई।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर देखते ही देखते बाद में उससे सटे 'वन एबॉव' पब तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसना अवैध था। लेकिन हादसे वाले दिन यहां हुक्का परोसा जा रहा था।

हितेश सांघवी और जिगर सांघवी 'वन एबॉव' रेस्टोरेंट के मालिक और कमला मिल्स हादसे में आरोपी है।  शनिवार को मुंबई में इनके वॉन्टेड पोस्टर देखे गए। 

इससे पहले कमला मिल्स में आग लगने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक जनवरी  को 'वन एबॉव' पब के दो मै‍नेजरों को गिरफ्तार कर 9 जनवरी तक कस्टडी में भेजा है। पुलिस इस मामले में 31 दिसंबर को पब के मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया था। पब में आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत होने के बाद इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले के तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए