लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की कमलनाथ ने

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:20 IST

Open in App

भोपाल, पांच फरवरी मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की और केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के साथ प्रदेश के विकास एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुलाकात की। चौहान से कमलनाथ ने मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार प्रातः भेंट एवं चर्चा की।’’

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक नरेन्द्र सलूजा ने कहा, ‘‘यह सौजन्य मुलाकात थी और करीब 20 मिनट चली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर कमलनाथ ने चौहान से किसान आंदोलन एवं केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों पर चर्चा की। इसके अलावा, इन दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास एवं जनहित के कई मुद्दों पर भी चर्चा की और कमलनाथ ने आवश्यक सुझाव भी दिये।’’

सलूजा ने बताया, ‘‘इस दौरान कमलनाथ ने चौहान को अवगत कराया कि तीन कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। इसका राजनीति से परे हटकर हर किसान हितैषी व्यक्ति को विरोध करना चाहिये। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से खेती एवं किसानी दोनों को भारी नुकसान होगा।’’

चौहान एवं कमलनाथ के बीच हुई इस बैठक को अहम माना जा रहा है, क्योंकि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा होने से ठीक 15 दिन पहले यह मुलाकात हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी