लाइव न्यूज़ :

मैं अवसरवादी नहीं हूं, भारत की विविधता को बनाए रखना चाहता हूं: कमल हासन

By भाषा | Updated: August 2, 2018 03:52 IST

कमल हासन ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अगस्तः अभिनेता-नेता कमल हासन ने कहा है कि वह सही अवसर पर राजनीति में आए लेकिन इससे वह अवसरवादी नहीं हो जाते। उनका मिशन देश की मौजूदा विविधता को बनाए रखना है। इस साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम का गठन करने वाले हासन राजनीति को अपने सफर का अगला पड़ाव नहीं बल्कि अपने अस्तित्व के लिए "जरूरी" मानते हैं।

इस बारे में वह 2000 से ही विचार कर रहे थे जब उन्होंने फिल्म ‘हे राम’ बनायी थी। अपनी पार्टी की संबद्धता को लेकर बेहद सतर्क रहे। अभिनेता-नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। क्या वह उनके साथ गठबंधन करना चाहते हैं, इस पर उन्होंने मंजे हुए नेता की तरह कहा, ‘‘कुछ भी संभव है।’’ 

हासन ने पीटीआई को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमें यह पता करना है कि तमिलनाडु के लिए क्या सही है और तमिलनाडु के लिए कौन सबसे बेहतर कर सकता है। किसने राज्य को बर्बाद किया है और किसे जाना चाहिए और कौन मेरी मदद कर सकता है। ये सब बहुत आसान सवाल हैं। अगर मैं ईमानदारी से जवाब देता हूं तो मैं अपने गठबंधन साझेदारों को जान लूंगा।’’ 

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर वह भाजपा की तरफ जा सकते हैं, इस बारे में लग रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका रूख और सिद्धांत पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अवसरवादी नहीं हूं। भले मैं उपयुक्त समय पर आया हूं लेकिन इससे मैं अवसरवादी नहीं हो जाता। मेरा एक मिशन है और मैं अपनी पूरी क्षमता से बेहतर से बेहतर करूंगा। मेरा मिशन भारत की विविधता को बनाए रखना है।’’ 

दक्षिण सिनेमा के दो बड़े स्टार हासन और रजनीकांत राजनीति में ऐसे वक्त आए जब पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन और द्रमुक नेता एम करूणानिधि के खराब स्वास्थ्य के कारण तमिलनाडु में खालीपन पैदा हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यथास्थिति को चुनौती देना चाहता हूं, मौजूदा जड़ता और भ्रष्टाचार को चुनौती देना चाहता हूं।’’ 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :कमल हासनतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप