लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह विराट वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में भाजपा का संगठन पनपा और विस्तार हुआ: शाह

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:59 IST

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शनिवार को शोक जताया और कहा कि वह एक ऐसे ‘‘विराट वटवृक्ष’’ थे जिनकी छाया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संगठन पनपा और उसका विस्तार हुआ। शाह ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से पार्टी में ऐसी रिक्तता आई है जिसे लंबे समय तक भर पाना संभव नहीं है। कल्याण सिंह का शनिवार शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।कल्याण सिंह को एक सच्चा राष्ट्रभक्त, ईमानदार व धर्मनिष्ठ राजनेता करार देते हुए शाह ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘बाबूजी एक ऐसे विराट वटवृक्ष थे, जिनकी छाया में भाजपा का संगठन पनपा व उसका विस्तार हुआ। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में उन्होंने जीवनभर देश व जनता की सेवा की।’’ उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए।उन्होंने कहा, ‘‘जन-जन के हृदय में बसने वाले प्रखर राष्ट्रवादी आदरणीय कल्याण सिंह जी जैसा महान व्यक्तित्व ढूंढने पर विरले ही मिलता है। बाबूजी ने अपनी कर्मठता से विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए किसान, गरीब और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर देश की प्रगति में अपना अनुपम योगदान दिया।’’शाह ने कहा कि कल्याण सिंह राष्ट्र, धर्म व जनता को समर्पित ऐसे विराट व आदर्शपूर्ण शख्सियत थे, जिनके निधन से देश व समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश व आने वाली पीढ़ियां उनके वृहद योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेंगी।’’शाह ने कहा कि वह ना सिर्फ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे बल्कि रामजन्मभूमि आंदोलन के नायक भी थे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने हमेशा पिछड़े समाज के हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ी और विधानसभा से लेकर संसद तक उनकी आवाज बुलंद की।दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष