जानिए कौन हैं कलराज मिश्र, जिन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल किया गया नियुक्त

By स्वाति सिंह | Published: July 15, 2019 03:13 PM2019-07-15T15:13:53+5:302019-07-15T15:23:31+5:30

कलराज मिश्र का जन्म एक जुलाई 1941 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में हुआ था।

Kalraj Mishra was appointed the governor of Himachal Pradesh, know more about him | जानिए कौन हैं कलराज मिश्र, जिन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल किया गया नियुक्त

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए।

Highlightsबीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।2002 से 2012 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र को हिमाचल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं, हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल बनाया गया है। 

इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद ओपी कोहली यहां के राज्यपाल थे। लोकसभा चुनाव के दौरान कलराज मिश्र ने कहा था कि वे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी ने कई दूसरी जिम्मेदारियां दी हैं, इसलिए उसी में समय लगाऊंगा।

कलराज मिश्र का जन्म एक जुलाई 1941 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनितिक सफ़र की शुरूआत गोरखपुर से 1963 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में की थी। इन्हें सबसे पहले जनता पार्टी की सरकार में मार्च 1978 को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। 

उस समय मिश्र सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य थे।  इसके बाद 1986 से वर्ष 2002 तक तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर वर्ष 1997 से 2000 के बीच कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद पर रह चुके हैं। 

2002 से 2012 तक दो बार राज्यसभा के सदस्य चुने गए। इसी बीच वर्ष 2012 में मिश्र ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा का चुनाव लड़ा। चुनाव में जीतकर वह विधानसभा में पहुंच गए। 2014 में देवरिया से सांसद चुने गए।

Web Title: Kalraj Mishra was appointed the governor of Himachal Pradesh, know more about him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे