लाइव न्यूज़ :

‘काला पत्थर’ को 42 साल हुए, अमिताभ बच्चन ने अभिनय से पहले की नौकरी को याद किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:46 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ के मंगलवार को 42 साल हो गए। इस मौके पर बच्चन ने याद किया कि वह फिल्म जगत में आने से पहले कैसे कोयले की खदानों में काम करते थे। इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक यश चोपड़ा थे और फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। माना जाता है कि 1979 में आई यह फिल्म 1975 की चासनाला खान त्रासदी पर आधारित है। इस हादसे में बाढ़ आने के बाद खदान में विस्फोट हो गया था, जिसमें 375 लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म में बच्चन ने नौसेना के पूर्व कैप्टेन की भूमिका निभाई थी, जो खदानों में काम करते हैं। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा मंगल और शशि कपूर खदानों के प्रभारी इंजीनियर के किरदार में थे। बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का कोलाज (अगल-अलग तस्वीरों को मिलाकर एक फोटो बनाना) साझा किया है। अठत्तर वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘काला पत्थर’ उनके लिए खास फिल्म है क्योंकि इसमें कई ऐसी चीज़े हैं जो उनकी असल जिंदगी में भी थी, जिसमें धनबाद और आसनसोल की खदानों में काम करना शामिल है। उन्होंने कहा, “ ‘काला पत्थर’ को 42 साल हो गए। फिल्म में कई घटनाएं मेरी निजी जिंदगी से थी, जब मैं माई कलकत्ता कंपनी के कोयला विभाग में काम करता था। यह फिल्मों में आने से पहले मेरी पहली नौकरी थी… असल में, धनबाद और आसनसोल में कोयला खदानों में काम किया है।”फिल्म में राखी, परवीन बॉबी, नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा और मैक मोहन ने भी भूमिकाएं निभाई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए