लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के काफिले में लोगों ने क्यों उड़ाये महंगे बिकने वाले कड़कनाथ मुर्गे, फेंके अंडे

By भाषा | Updated: September 17, 2019 05:05 IST

विशेषज्ञों के अनुसार कड़कनाथ मुर्गे के मांस में आयरन एवं प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि कॉलेस्ट्राल की मात्रा अन्य प्रजाति के मुर्गों से काफी कम पायी जाती है। इसलिए यह अन्य प्रजातियों के मुर्गों से अधिक कीमत में बेचा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसएस एक कुक्कुट फर्म के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग कर रही है।आरोप है कि उसने किसानों को कड़कनाथ मुर्गे के पालन में मदद का वादा करके 550 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस) के कार्यकर्ताओं ने सांगली जिले में सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की ‘महाजनादेश यात्रा’ के काफिले के रास्ते में कड़कनाथ मुर्गे और अंडे छोड़ने का प्रयास किया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका प्रयास विफल कर दिया। घटना यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र के जिले के पालुस तालुका के कुंडल क्षेत्र में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजू शेट्टी के नेतृत्व वाली पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुर्गे छोड़ने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इससे रोक दिया। मुख्यमंत्री का काफिला बिना किसी बाधा के वहां से गुजर गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन को लेकर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया और जांच की जा रही है।ये है मामला-एसएसएस एक कुक्कुट फर्म के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग कर रही है जिस पर आरोप है कि उसने किसानों को कड़कनाथ मुर्गे के पालन में मदद का वादा करके 550 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इस घोटाले में शामिल राशि करीब 95 करोड़ रुपये हो सकती है।मालूम हो कि विशेषज्ञों के अनुसार कड़कनाथ मुर्गे के मांस में आयरन एवं प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि कॉलेस्ट्राल की मात्रा अन्य प्रजाति के मुर्गों से काफी कम पायी जाती है। इसलिए यह अन्य प्रजातियों के मुर्गों से अधिक कीमत में बेचा जाता है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?