लाइव न्यूज़ :

काबुल में हुए बम धमाके की भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 27, 2021 08:45 IST

अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए आइएस हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है । इस हमले में अमेरिका के 12 जवान भी मारे गए और 15 घायल है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदाविदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध एकजुट होना होगा काबुल एयपोर्ट पर आइएस हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए

काबुल : भारत ने गुरूवार शाम काबुल हवाईअड्डे पर हुए बम धमाके की कड़ी निंदा की है । विदेश मंत्रालय ने कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है । 

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हम इस आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।" अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम हुए दोहरे विस्फोटों में 60 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 150 घायल हो गए । काबुल हवाई अड्डे पर हुए विस्फोटों में कम से कम 12 अमेरिकी सैन्यकर्मी  भी मारे गए हैं और 15 घायल हो गए । तालिबान ने अमेरिका को 31 अगस्त तक एयरपोर्ट खाली करने को कहा था और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी आइएस हमले की आशंका जताई थी । 

बाइडेन ने कहा- हमले का बदला लिया जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने इजरायल के प्रधान मंत्री नेफ्ताली बेनेट के साथ अपनी बैठक रद्द कर दी और हमलावरों को चेतावनी दी कि अमेरिका उन्हें छोड़ेगा नहीं । "हम माफ नहीं करेंगे । हम नहीं भूलेंगे । हम अपना बदला लेंगे और आतंकियों को इसकी भरपाई करनी होगा । बाइडेन ने कहा कि  हम अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे । हम अपने अफगान सहयोगियों को बाहर निकालेंगे और हमारा मिशन जारी रहेगा ।"

 अमेरिका ने पहले ही अपने नागरिकों को हवाई अड्डे से दूर रहने की चेतावनी दी थी और इस्लामिक स्टेट द्वारा खतरे की चेतावनी जारी की थी । अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी की ओर से नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया था ।  एजेंसियों के अनुसार, आतंकवादी समूह आईएसआईएस-के ने  काबुल हवाई अड्डे पर हुए घातक दोहरे हमले की जिम्मेदारी ली है । 

इस बीच, भारत ने गुरुवार को 11 नेपाली नागरिकों सहित 35 लोगों को निकाला लेकिन अफगान सिखों और हिंदुओं सहित लगभग 140 अन्य लोगों को नहीं निकाल सका, जो तालिबान द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सके ।

आपको बताते दें कि अफगानिस्तान पर  15 अगस्त को तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा किए जाने के बाद से  भारत द्वारा  800 से अधिक लोगों को वहां निकाल चुकी है । तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान के हालात बदतर होते जा रहे हैं और अब इस हमले में कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई है । 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानISIबम विस्फोटbomb blast
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव