के. सिवन का सोशल मीडिया पर कोई निजी अकाउंट नहीं है, फर्जी अकाउंट से बचिएः इसरो 

By भाषा | Published: September 9, 2019 06:23 PM2019-09-09T18:23:17+5:302019-09-09T18:23:17+5:30

इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर यह सक्रिय है । यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है।

K. Sivan does not have a personal account on social media, avoid fake account: ISRO | के. सिवन का सोशल मीडिया पर कोई निजी अकाउंट नहीं है, फर्जी अकाउंट से बचिएः इसरो 

इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है।

Highlightsइसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘इसलिए ऐसे सभी अकाउंट पर सभी सूचनाएं वास्तविक नहीं हैं।’’ सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं। 

इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके अध्यक्ष के. सिवन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। सिवन के नाम पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने यह स्पष्टीकरण दिया है।

इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर यह सक्रिय है । यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो के अध्यक्ष के. सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है।

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘इसलिए ऐसे सभी अकाउंट पर सभी सूचनाएं वास्तविक नहीं हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसरो के आधिकारिक अकाउंट इस प्रकार हैं : https://www.twitter.com/isro और https://www.facebook.com/ISRO, यूट्यूब इसरो ऑफिशियल।’’ सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं। 

Web Title: K. Sivan does not have a personal account on social media, avoid fake account: ISRO

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे