न्यायमूर्ति रमण ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Published: April 11, 2021 01:07 PM2021-04-11T13:07:42+5:302021-04-11T13:07:42+5:30

Justice Raman worshiped at Venkateswara temple | न्यायमूर्ति रमण ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

न्यायमूर्ति रमण ने वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 11 अप्रैल भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किये गये न्यायमूर्ति एनवी रमण ने तिरुमला स्थित प्राचीन वेंकटेश्वर मंदिर में रविवार को पूजा अर्चना की।

न्यायमूर्ति रमण 24 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। वह देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश होंगे।

मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति रमण रविवार सुबह मंदिर में पहुंचे और वहां करीब एक घंटे तक रहे।

न्यायमूर्ति रमण भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त हैं।

वह अपनी पत्नी शिवमाला के साथ शनिवार को यहां आए थे।

पूजा के बाद उन्हें तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने रेशम का वस्त्र, भगवान वेंकटेश्वर का चित्र भेंट किया और प्रसाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Justice Raman worshiped at Venkateswara temple

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे