लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कर्णन ने बनाई नई पार्टी, लोकसभा चुनाव में उतारेंगे सभी महिला उम्मीदवार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 17, 2018 11:37 IST

उन्होंने कहा, 'हम अपनी पार्टी के पंजीकरण के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से संपर्क कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार का खात्मा हो।

Open in App

कोलकाता, 17 मई: कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन ने अपनी राजनीतिक पार्टी 'एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी' के गठन का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी की घोषणा के साथ यह भी कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यहां तक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ पूरे देश में चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि इस लोकसभा चुनाव में केवल महिला उम्मीदवार ही मैदान में उतारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव में वह केवल महिला उम्मीदवार उतारेंगे। 

न्यायमूर्ति कर्णन ने कहा कि उनकी 'एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी' वाराणसी सहित समूचे देश में चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं।

यहां कई मानवाधिकार संगठनों द्वारा आयोजित एक सम्मेलन से इतर न्यायमूर्ति कर्णन ने संवाददाताओं से कहा, 'मेरी पार्टी आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। हम सीटों की संख्या पर फैसला करेंगे, लेकिन केवल महिला प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारेंगे। 

उन्होंने कहा, 'हम अपनी पार्टी के पंजीकरण के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त से संपर्क कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि देश से भ्रष्टाचार का खात्मा हो।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी