लाइव न्यूज़ :

7 जून: शाहजहां की पत्नी मुमताज महल ने 14वीं संतान को जन्म देते समय तोड़ा था दम, जानें 7 जून की ऐतिहासिक घटनाएं

By भाषा | Updated: June 7, 2020 11:43 IST

आज के इस दिन का दुनिया के सात अजूबों में शुमार संगमरमरी इमारत ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। जानें दुनिया के इतिहास में 7 जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा..

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली।शाहजहां ने उनकी याद में आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर का मोहब्बत का अजीम मुजसम्मा तामीर करवाया, जिसे मुमताज के नाम पर ताजमहल का नाम दिया गया।

नई दिल्ली। आज साल का 158वां दिन है और अब साल के कुल 207 दिन बाकी हैं। आज के इस दिन का दुनिया के सात अजूबों में शुमार संगमरमरी इमारत ताजमहल से गहरा रिश्ता है। दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था। बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली। शाहजहां ने उनकी याद में आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर का मोहब्बत का अजीम मुजसम्मा तामीर करवाया, जिसे मुमताज के नाम पर ताजमहल का नाम दिया गया। देश दुनिया के इतिहास में 7 जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1539 : बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया।

1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1631 : मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा।

1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत। 1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

1971 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।

1974 : टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म।

1975 : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिन्ह बनाया गया।

1979 : भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

1995 : अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2004 : इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2006 : जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।

टॅग्स :ताज महलहिस्ट्रीमहात्मा गाँधीमुमताज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos