लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीशों ने विवादों पर फैसला कर अपने कर्तव्य का पालन करने की शपथ ली है: न्यायालय

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि न्यायाधीशों को विवादों का फैसला करके कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई जाती है, न कि उन्हें स्थगित करने की। न्यायालय ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के एक आदेश के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ उस समय नाराज हो गई जब पक्षकारों की ओर से पेश हुए एक वकील ने इस आधार पर दो सप्ताह के लिए स्थगन की मांग की कि बहस करने वाला वकील मौजूद नहीं है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम विवादों पर फैसला करके अपना कर्तव्य निभाने की शपथ के तहत हैं, न कि इसे स्थगित करने के। न्यायाधीशों को अगले दिन के लिए आधी रात तक मामले की फाइल पढ़नी होती है। मामलों को इस तरह स्थगित नहीं किया जा सकता है।’’

पीठ ने वकील से कहा कि अगर बहस करने वाला वकील यहां नहीं है, तो वह इस मामले में बहस कर सकते है। पीठ ने कहा कि वह इस मामले से जुड़ी एक अपील को पहले ही खारिज कर चुकी है और इस मामले को भी खारिज कर रही है।

इससे पहले भी कई मौकों पर उच्चतम न्यायालय पक्षकारों द्वारा बार-बार स्थगन की मांग पर चिंता व्यक्त कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’