लाइव न्यूज़ :

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म की सुनवाई के दौरान कोर्ट कक्ष में बेहोश हुईं न्यायाधीश आर भानुमति, जानिए क्या हुआ

By भाषा | Updated: February 14, 2020 19:38 IST

न्यायमूर्ति भानुमति जल्द ही होश में आ गयीं और उन्हें वहां डायस पर बैठे अन्य न्यायाधीशों तथा उच्चतम न्यायालय के कर्मियों ने चैंबर में पहुंचाया। उन्हें व्हील चेयर पर ले जा गया। बाद में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना ने कहा कि मामले में आदेश अब चैंबर में सुनाया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देजस्टिस आर. भानुमति जब सुनवाई कर रही थीं तो उन्हें तेज बुखार था।न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना ने कहा कि मामले में आदेश अब चेंबर में सुनाया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर भानुमति, जो शुक्रवार को निर्भया मामले में आदेश लिखाने के दौरान अचेत हो गयीं थी, अब बेहतर हैं और उनका उपचार हो रहा है।

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये बताया कि न्यायमूर्ति भानुमति को तत्काल उपचार के लिये ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। न्यायमूर्ति भानुमति निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के चारों दोषियों को अलग अलग फांसी देने के लिये केन्द्र की अपील पर आदेश लिखाने के दौरान ही अचेत हो गयी थीं।

न्यायमूर्ति भानुमति की चेतना जल्द ही वापस आ गयी और उन्हें पीठ के दूसरे न्यायाधीश तथा न्यायालय का स्टाफ चैंबर में ले गया। उन्हें व्हील चेयर पर न्यायालय परिसर में ही बने चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया। न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना ने न्यायालय कक्ष से बाहर जाते हुये कहा था कि इस मामले में चैंबर में आदेश पारित किया जायेगा। तीन सदस्यीय पीठ में न्यायमूर्ति अशोक भूषण भी इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।

जस्टिस भानुमति की तबियत खराब होने के बारे में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि, जस्टिस आर. भानुमति जब सुनवाई कर रही थीं तो उन्हें तेज बुखार था और उन्हें अब भी तेज बुखार है। चेंबर में डॉक्टर उनका परीक्षण कर रहे हैं। इन दिनों उनका इलाज चल रहा है और सुनवाई करते वक्त भी वो बुखार में थीं।हालांकि न्यायमूर्ति भानुमति जल्द ही होश में आ गयीं और उन्हें वहां डायस पर बैठे अन्य न्यायाधीशों तथा उच्चतम न्यायालय के कर्मियों ने चैंबर में पहुंचाया। उन्हें व्हील चेयर पर ले जा गया। बाद में न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना ने कहा कि मामले में आदेश अब चेंबर में सुनाया जाएगा।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टनिर्भया गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया