लाइव न्यूज़ :

20 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष बनेंगे जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह की जगह लेंगे, ताजपोशी की तैयारी शुरू

By भाषा | Updated: January 13, 2020 17:55 IST

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और जुलाई में नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी।उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और जुलाई में नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पिछले साल हुए आम चुनाव में नड्डा को राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी प्रभारी बनाया गया था, जहां पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महागठबंधन की वजह से पार्टी को कड़ी चुनौती मिल रही थी।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 62 पर जीत मिली। आमचुनाव में भाजपा के लिए अहम राज्यों की जिम्मेदारी संभालने के अलावा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा मंत्री थे। वह भाजपा के सर्वोच्च निर्णय निकाय संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डादिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार