लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीता, 1.5 करोड़ डॉलर का हर्जाना देंगी हर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 07:36 IST

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था। जूरी ने पाया कि हर्ड द्वारा यौन हिंसा के अपने अनुभव पर लिखा गया 2018 का लेख डेप के लिए मानहानिकारक था।

Open in App
ठळक मुद्देजूरी ने हर्ड का पक्ष भी लिया और माना कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था।डेप को हर्ज़ाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए।जूरी सदस्यों ने कहा कि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए।

फेयरफैक्स (अमेरिका): एक जूरी ने बुधवार को हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पूर्व पत्नी और हॉलीवुड अभिनेत्री एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में डेप के पक्ष में फैसला सुनाया। हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

हालांकि, इसके साथ ही जूरी ने हर्ड का पक्ष भी लिया और माना कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था।

जूरी सदस्यों ने कहा कि डेप को हर्ज़ाने के रूप में 1.50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए।

डेप ने दिसंबर 2018 के ऑप-एड में फेयरफैक्स काउंटी सर्किट अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट में हर्ड के एक आलेख को लेकर मुकदमा किया था। जूरी ने पाया कि हर्ड द्वारा यौन हिंसा के अपने अनुभव पर लिखा गया 2018 का लेख डेप के लिए मानहानिकारक था।

जूरी के इस फैसले के साथ ही हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के बीच छह सप्ताह तक चला मुकदमा खत्म हो गया जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ झूठे दावे और जवाबी हमले किए।

फेयरफैक्स कोर्ट में फैसला पढ़कर सुनाए जाने के दौरान हर्ड ने भावविभोर होकर सुना और बाद में बताया कि फैसले से उनका दिल टूट गया और परिणाम को उन्होंने शब्दों से परे निराश घोषित किया।

वहीं, ब्रिटेन से कार्यवाही में शामिल रहे डेप ने इस बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि डेप (57) और मॉडल-अभिनेत्री हर्ड (34) 2011 की कॉमेडी फिल्म ‘‘द रम डायरी’’ के सेट पर मिले थे और फरवरी 2015 में लॉस एंजिल्स में दोनों ने शादी कर ली थी। उन्होंने 2017 में तलाक ले लिया और अब दोनों ने एक-दूसरे पर मार-पीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है।

इसके अलावा, डेप ने घरेलू हिंसा को लेकर वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख में उन्हें बदनाम करने के लिए हर्ड के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का मुकदमा दायर किया है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :एम्बर हर्डHollywoodहॉलीवुड सेलिब्रिटीUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी