लाइव न्यूज़ :

JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष का जामिया के बाहर प्रदर्शन, कहा- कश्मीर को नहीं भूल सकते, सरकार ने वहीं से संविधान छीनना शुरू किया

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2020 19:27 IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जेएनयू हमला मामले में दो और संदिग्धों से पूछताछ करेगी। पांच जनवरी को जेएनयू परिसर में नकाबपोशों की भीड़ के हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे जेएनयू की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के बाहर पहुंचीं।इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि इस लड़ाई में हम पीछा और उनकी लड़ाई नहीं भूल सकते हैं। 

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष बुधवार (15 जनवरी) की शाम जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के बाहर पहुंची और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि इस लड़ाई में हम पीछा और उनकी लड़ाई नहीं भूल सकते हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा, 'हम इस लड़ाई में कश्मीर का पीछा और उनकी बात नहीं भूल सकते। उनके साथ जो हो रहा है, कहीं न कहीं वहीं से इस सरकार ने शुरू किया था कि हमारे संविधान को हमसे छीना जाए।' इधर, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जेएनयू हमला मामले में दो और संदिग्धों से पूछताछ करेगी। पांच जनवरी को जेएनयू परिसर में नकाबपोशों की भीड़ के हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे। 

पुलिस ने बताया कि दोलन सामंत और चुनचुन कुमार को पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का एक दल सर्वर रूम से डेटा लेने के लिए परिसर में आएगा। 

उन्होंने बताया कि अक्षत अवस्थी, रोहित शाह और कोमल शर्मा फरार चल रहे हैं, उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष, सुचेता तालुकदार, प्रिया रंजन, दोलन सामंत, व्हास्कर विजय मेक, चुनचुन कुमार (पूर्व छात्र) और पंकज मिश्रा के नाम संदिग्धों में शामिल हैं। हमले के सिलसिले में पुलिस ने अब तक घोष, तालुकदार, रंजन, मिश्रा और मेक से पूछताछ की है। अवस्थी और शाह दोनों जेएनयू में प्रथम वर्ष के छात्र हैं और वह एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए थे। 

पुलिस ने नकाबपोश महिला के रूप में दौलतराम कॉलेज की छात्रा कोमल शर्मा की पहचान की है। वह सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में दिखी थी। शनिवार रात से कोमल का फोन बंद आ रहा है। अवस्थी और शाह ने कहा कि वह पुलिस जांच में शामिल होंगे लेकिन उनका फोन भी बंद आ रहा है। 

जेएनयू प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि कई स्कूलों में नए सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और परिसर में ‘‘शांति’’ है। हालांकि फीस वृद्धि को लेकर अभी भी छात्रों और शिक्षकों का एक वर्ग कक्षाओं में नहीं आ रहा है। जेएनयू के रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक शाखाओं ने 14 जनवरी को सामान्य तरीके से काम किया और परिसर में भी शांति रही। 

कुमार ने कहा कि छात्रों का पंजीकरण भी बढ़ रहा है। छुट्टियों या ‘असाइनमेंट’ के कारण बाहर गए हुए छात्रों की सुविधा के लिए पंजीकरण की तिथि 15 जनवरी तय कर दी है। हालांकि विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों और शिक्षकों ने फीस वृद्धि को लेकर अपना विरोध और कक्षाओं का बहिष्कार जारी रखा है।

टॅग्स :आईशी घोषजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)जामिया मिल्लिया इस्लामियाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम