लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव में बिहार में BJP के खिलाफ महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे कन्हैया कुमार

By भारती द्विवेदी | Updated: September 2, 2018 12:34 IST

कन्हैया कुमार ने हाल में जेएनयू से अपना पीएचडी पूरा किया है। उससे पहले वो उनपर कथित तौर पर देशद्रोह का आरोप लगा था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 2 सितंबर: जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमारबिहार से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कैंपस की राजनीति करने के बाद अब कन्हैया कुमार देश की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, कन्हैया बिहार के बेगूसराय जिले से सीपीआई की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बिहार सीपीआई के महासचिव सत्यनारायण सिंह ने आजतक से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कन्हैया को बेगूसराय से लड़वाने पर सभी वामपंथी पार्टियों के बीच एकमत राय बन चुकी है। कन्हैया कुमार बेगूसराय से संभावित महागठबंधन के सभी दल राजद, कांग्रेस, हम और वामपंथी पार्टियों के साझा उम्मीदवार होंगे।

क्या कन्हैया को बेगूसराय से लड़ने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सहमति है? इस सवाल का जवाब देते हुए सत्यनारायण सिंह ने कहा कि बात हो चुकी है, सैद्धांतिक तौर पर लालू प्रसाद ने कन्हैया का समर्थन किया है। लेकिन अभी कोई औपचारिक बातचीत या घोषणा नहीं हुई है।

फिलहाल बेगूसराय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भोला सिंह सांसद हैं। भोला सिंह साल 2014 को लोकसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार तनवीर हसन को तकरीबन 58000 वोटों से हराया था। बता दें कि कन्हैया कुमार का गृह जिला बेगूसराय ही है। वो बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बीहट पंचायत के रहने वाले हैं। कन्हैया कुमार ने हाल में जेएनयू से अपना पीएचडी पूरा किया है। उससे पहले वो उनपर कथित तौर पर देशद्रोह का आरोप लगा था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। 

टॅग्स :कन्हैया कुमारसीपीआईएमबिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos