लाइव न्यूज़ :

JNU Violence: छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष के पिता ने कहा-आज मेरी बेटी पर हमला हुआ, कल शायद मुझपर...

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2020 14:06 IST

छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष आइशी सिर और गंभीर रूप से चोटें आई हैं और उनके सिर पर पांच टांके लगे हैं। उनके पिता ने 'मैंने अपनी बेटी से सीधे बात नहीं की है। वहां के अन्य लोगों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा में घायल हुईं छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा 'इस समय पूरा देश अस्थिर है, हम डरते हैं कि आज मेरी बेटी पर हमला किया गया है

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार को हुई हिंसा में घायल हुईं छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा 'इस समय पूरा देश अस्थिर है, हम डरते हैं कि आज मेरी बेटी पर हमला किया गया है, कल किसी और की पिटाई की जाएगी।' उन्होंने कहा 'कौन जानता है, कल मेरे ऊपर भी हमला हो सकता है।' वहीं आइशी की मां ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वह अपनी बेटी को विरोध प्रदर्शनों से पीछे हटने को नहीं कहेंगी। 

बता दें कि छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष आइशी सिर और गंभीर रूप से चोटें आई हैं और उनके सिर पर पांच टांके लगे हैं। उनके पिता ने 'मैंने अपनी बेटी से सीधे बात नहीं की है। वहां के अन्य लोगों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया। जेएनयू में लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। उसके सिर पर पांच टांके लगे हैं। हम चिंतित हैं।' आइशी के पिता ने यह भी कहा कि वामपंथी हर जगह प्रतिरोध का सामना करते हैं। मेरी बेटी वाम आंदोलन के साथ हैं। हर कोई, हर जगह वामपंथी आंदोलन का विरोध करने की कोशिश करता है।

गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार रात को उस वक्त हिंसा भड़क गयी जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया, परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गये जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। जेएनयू के पूर्व छात्र तथा केन्द्रीय मंत्री एस। जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने जेएनयू में हुई हिंसा की घटना की निंदा की है। 

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया