लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसाः कुलपति को हटाना समाधान नहीं है, आइशी घोष ने कहा-वीसी को हटाया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: January 9, 2020 19:24 IST

मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे ने कहा कि संशोधित शुल्क लागू नहीं किए जाने के छात्रों के दावे को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय शुक्रवार को फिर से जेएनयू कुलपति से बात करेगा। अधिकारी शुक्रवार को कुलपति से मुलाकात के बाद जेएनयू छात्र संघ से बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास मंत्रालय का ध्यान शैक्षाणिक मुद्दों पर है, ना कि राजनीतिक मुद्दों पर।विश्वविद्यालय के जेएनयूएसयू को अधिसूचित नहीं करने के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे ने कहा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाना समाधान नहीं है।

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) सचिव अमित खरे ने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी छात्रों के इस दावे पर शुक्रवार को कुमार से फिर बात करेंगे कि संशोधित शुल्क को लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कुलपति को हटाया जाना समाधान नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि मंत्रालय के अधिकारी कुमार से मुलाकात के बाद जेएनयू छात्र संघ से भी बातचीत करेंगे। 

जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एम जगदीश कुमार को हटाया नहीं जाता तब तक छात्र और संकाय नरम नहीं पड़ेंगे। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) अधिकारियों से मुलाकात के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

घोष ने कहा कि उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कुलपति को हटाने का अनुरोध किया है जिस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को बातचीत होगी। उन्होंने कहा, ‘‘वीसी को हटाने के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कोई समझौता नहीं होगा। वह अब भी यही सोच रहा है कि वीसी को हटाया जाना चाहिए या नहीं।’’

राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने का प्रयास करते जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया

जेएनयू में नकाबपोश लोगों के हमले के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने का प्रयास करते समय पुलिस ने रोक दिया और बाद में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जनपथ पर यातायात रोकने का प्रयास करती भीड़ को काबू करने के लिये लाठीचार्ज भी किया।

पुलिस ने लाउडस्पीकरों से भीड़ से शांति बरकरार रखने की भी अपील की। छात्रों के राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने का प्रयास करने से पहले, जेएनयू छात्र संघ और जेएनयू शिक्षक संघ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की भी मांग की।

टॅग्स :मोदी सरकारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील