JNU Violence: जावड़ेकर का ट्वीट, अशांति का माहौल बना रहे हैं वाम दल, कांग्रेस और आप, 10 मिनट के भीतर योगेंद्र यादव घटनास्थल पर क्यों

By भाषा | Published: January 6, 2020 03:37 PM2020-01-06T15:37:09+5:302020-01-06T15:37:09+5:30

पर्यावरण और सूचना प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

JNU Violence: Javadekar's tweet, why left parties, Congress and AAP are creating atmosphere of unrest, within 10 minutes why Yogendra Yadav at the scene | JNU Violence: जावड़ेकर का ट्वीट, अशांति का माहौल बना रहे हैं वाम दल, कांग्रेस और आप, 10 मिनट के भीतर योगेंद्र यादव घटनास्थल पर क्यों

कल बाहरी लोग आये और छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया। इसकी जांच होनी चाहिए।

Highlightsजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया।जावड़ेकर ने हमले के समय परिसर में कुछ नेताओं की मौजूदगी पर सवाल खड़ा किया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों पर हमले की सोमवार को निंदा की तथा कांग्रेस, आप एवं वाम दलों पर देश में अशांति का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

पर्यावरण और सूचना प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कल रात जेएनयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के कुछ तत्व जानबूझकर देश में, खासकर विश्वविद्यालयों में हिंसा और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।’’

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार रात कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जावड़ेकर ने हमले के समय परिसर में कुछ नेताओं की मौजूदगी पर सवाल खड़ा किया और आरोप लगाया कि यह उन लोगों की साजिश थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंसक हमलों के 10 मिनट के भीतर योगेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गये। अन्य लोग भी मौजूद थे। यह कैसे संभव है? इस पर विचार होना चाहिए। यह एक साजिश है।’’ जावड़ेकर ने यह भी कहा कि यह पता लगाना होगा कि पिछले तीन दिन से चल रही सेमिस्टर पंजीकरण प्रक्रिया में कौन रोड़े डाल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल बाहरी लोग आये और छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला किया। इसकी जांच होनी चाहिए। अमित शाह ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है।’’ 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले की निंदा की

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में कल हुए हमले की निंदा की और कहा कि जाँच के बाद तथ्यों के सामने आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मीडिया के मित्रों सहित हम सभी इन चीजों की रिपोर्टिंग करने और (मामले को) सनसनीखेज बनाने में संयम बरतेंगे।

वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।” वाणिज्य मंत्री ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि एक बार तथ्यों के सामने आने के बाद मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” रविवार की रात को जेएनयू में कुछ नकाबपोश और हाथ में डंडे लिए लोगों के घुसने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। उन्होंने अध्यापकों और छात्रों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। 

Web Title: JNU Violence: Javadekar's tweet, why left parties, Congress and AAP are creating atmosphere of unrest, within 10 minutes why Yogendra Yadav at the scene

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे