लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा: गिरिराज सिंह ने लेफ्ट पर साधा निशाना, कहा- वामपंथी छात्रों ने जेएनयू को गुंडागर्दी का केंद्र बनाया, कर रहे बदनाम 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2020 17:12 IST

गिरिराज सिंह ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा है कि यूनिसेफ द्वारा जारी आंकड़ा के मुताबिक, एक जनवरी, 2020 को जन्म लेनेवाले बच्चों में से 50 फीसदी बच्चे मात्र आठ देशों के हैं. इनमें भारत सबसे ऊपर है.

Open in App
ठळक मुद्देकेद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू में हिंसा को लेकर लेफ्ट पर निशाना साधा है. वामपंथी छात्रों पर जेएनयू को गुंडागर्दी का केंद्र बनाने का भी उन्होंने आरोप लगाया है.

केद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू में हिंसा को लेकर लेफ्ट पर निशाना साधा है. वामपंथी छात्रों पर जेएनयू को गुंडागर्दी का केंद्र बनाने का भी उन्होंने आरोप लगाया है. साथ हीं उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है. एक जनवरी, 2020 को विश्व में सर्वाधिक बच्चे भारत में पैदा होने को लेकर उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की बात कही है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू में हिंसा को लेकर लेफ्ट पर निशाना साधते हुए कहा है कि वामपंथी छात्र जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को बदनाम कर रहे हैं, उन्होंने विश्वविद्यालय को गुंडागर्दी के केंद्र में बदल दिया है.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'देश की बढ़ती हुई जनसंख्या एक विस्फोट समस्या बन गई है. अब तो सभी लोग इसे स्वीकारने भी लगे हैं. जनसंख्या नियंत्रण विकास और सामाजिक समरसता के लिए जरूरी है. एक जनवरी को हिंदुस्तान में 67385 बच्चे पैदा हुए और यह एक विश्व रिकॉर्ड है.

गिरिराज सिंह ने आंकड़ा पेश करते हुए कहा है कि यूनिसेफ द्वारा जारी आंकड़ा के मुताबिक, एक जनवरी, 2020 को जन्म लेनेवाले बच्चों में से 50 फीसदी बच्चे मात्र आठ देशों के हैं. इनमें भारत सबसे ऊपर है. जबकि, इथियोपिया आठवें नंबर पर है. भारत में सर्वाधिक 67385, चीन में 46299, नाइजीरिया में 26039, पाकिस्तान में 16787, इंडोनेशिया में 13020, यूएसए में 10452, द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 10247 और इथियोपिया में 8493 बच्चे पैदा हुए.

टॅग्स :लोकमत समाचारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)गिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं