लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा: ABVP ने 8 वीडियो जारी कर लेफ्ट संगठनों पर लगाया हमले का आरोप, कहा- पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था

By भाषा | Updated: January 14, 2020 09:25 IST

एबीवीपी ने संवाददाता सम्मेलन में अपने दावों की पुष्टि के लिए आठ वीडियो भी जारी किए और मांग की कि इस मामले की व्यापक जांच हो।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्रसंघ ने अपनी तरफ से हमले के पीछे एबीवीपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। परिसर में पांच जनवरी को हुए हमले में 35 छात्र घायल हो गए थे। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल (जेएनयू) परिसर में पांच जनवरी को हुए हमले में वामपंथी छात्र संगठनों और कांग्रेस की छात्र ईकाई की मिलीभगत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संगठन एबीपीवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था।

एबीवीपी ने संवाददाता सम्मेलन में अपने दावों की पुष्टि के लिए आठ वीडियो भी जारी किए और मांग की कि इस मामले की व्यापक जांच हो। वहीं जेएनयू छात्रसंघ ने अपनी तरफ से हमले के पीछे एबीवीपी का हाथ होने का आरोप लगाया है। परिसर में पांच जनवरी को हुए हमले में 35 छात्र घायल हो गए थे। 

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष समेत तीन छात्रों से पांच जनवरी को परिसर में हुई हिंसा के मामले में पूछताछ की, वहीं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने शुल्क वृद्धि के मुद्दे पर प्रशासन के साथ टकराव के बीच कक्षाओं का बहिष्कार किया।

जेएनयू के शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक बार फिर मानव संसाधन विकास मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि परिस्थितियां अकादमिक गतिविधियों के लिहाज से अनुकूल नहीं हैं और छात्रों को परिसर में लौटने में डर लग रहा है। जेएनयू छात्र संघ ने सेमिस्टर पंजीकरण का बॉयकॉट जारी रखा है। वे छात्रावास की शुल्क वृद्धि को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया कि करीब 8500 विद्यार्थियों में से 5000 से ज्यादा पंजीकरण करा चुके हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है