लाइव न्यूज़ :

JNU वीसी जगदीश कुमार ने कहा-"विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करना है" 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 10:46 IST

जेएनयूएसयू ने कहा, "हॉस्टल फीस वृद्धि के विरोध में हो रहे आंदोलन को रोकने के लिए बाहर से और विशेष रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के गुंडों को बुलाया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देजगदीश कुमार ने कहा कि छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। छात्र संघ का कहना है कि इन घटनाओं के लिए कहीं न कहीं वीसी ही जिम्मेदार है।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में रविवार शाम को बाहरी असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा किए गए हिंसा के बाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने जगदीश कुमार ने कहा कि छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करना है।

इसके अलावा बता दें कि छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने वीसी जगदीश कुमार पर हमला करते हुए वीसी के बारे में कहा कि वह किसी गैंग के सरगना की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 

एचटी के मुताबिक, जेएनयूएसयू ने कहा, "हॉस्टल फीस वृद्धि के विरोध में हो रहे आंदोलन को रोकने के लिए बाहर से और विशेष रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के गुंडों को बुलाया गया था। 

छात्र संघ का कहना है कि इन घटनाओं के लिए कहीं न कहीं वीसी ही जिम्मेदार है। यही वजह है कि छात्रों ने वीसी जगदीश कुमार के इस्तीफा की मांग की है। छात्र संघ ने कहा कि अच्छा होगा कि यूनिवर्सिटी वीसी  को मानव संसाधन मंत्रालय हटा दें। इसके ही छात्र संघ का कहना है कि जो लोग इस विश्वविद्यालय को बदनाम करने और नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं वे सफल नहीं होंगे .. जेएनयू हमेशा जीवित रहेगा।

छात्रों ने यह भी कहा कि एम जगदीश कुमार यूनिवर्सिटी में अपने मन की बात छात्रों व प्रशासन पर थोपने के लिए एक सरगना की तरह व्यवहार करते हैं। इस हिंसा के लिए छात्र संघ ने वीसी को ही जिम्मेदार बताया है।

हालांकि, प्रशासन ने हॉस्टल शुल्क वृद्धि का विरोध करने वाले छात्रों को दोषी ठहराया है। यूनिवर्सिटी ने हिंसा के लिए एक सेमेस्टर पंजीकरण बहिष्कार को मुख्य वजह बताया है।

हालांकि वीसी ने ट्वीट कर कहा, “जेएनयू प्रशासन जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा में चोटिल हुए छात्रों की पीड़ा को समझता है। जेएनयू प्रशासन परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा करता है।"

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?