लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्र संघ आज एचआरडी मंत्रालय के बाहर करेगा प्रदर्शन, जानिए क्या हैं इनकी मांगें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2019 08:36 IST

छात्र संघ का प्रदर्शन इस मांग के लिए हो रहा है कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और छात्रावास शुल्क वृद्धि पूरी तरह से वापस ली जाए.

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की.छात्र संघ का प्रदर्शन इस मांग के लिए हो रहा है कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगा और विश्वविद्यालय का सुगम संचालन बहाल करने के लिए गठित एक समिति की सिफारिशें सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी. गौरतलब है कि एचआरडी मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के सामान्य कामकाज को बहाल करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की थी. इसने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है.

छात्र संघ का प्रदर्शन इस मांग के लिए हो रहा है कि रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और छात्रावास शुल्क वृद्धि पूरी तरह से वापस ली जाए. छात्रों का कहना है कि उनके महीने भर के प्रदर्शन से उन्हें हुए अकादमिक नुकसान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है और इसलिए सेमेस्टर बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की.

इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि को लेकर जारी आंदोलन और विवाद पर उच्च स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. समिती ने अपनी रिपोर्ट में बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की सिफारिश की है. कमिटी ने बीपीएल छात्रों के साथ ही सामान्य श्रेणी के छात्रों की शुल्क भी कम करने का सुझाव दिया है. ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब प्रशासन ने फीस वृद्धि के बाद छात्रों को राहत देने का फैसला किया है.

बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए यूटिलिटी और सर्विस चार्ज 2000 से कम कर 500 और सामान्य श्रेणी के लिए 1000 करने की सिफारिश कमिटी के द्वारा की गई है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने सिफारिश की है कि आवश्यक सेवा शुल्क में कटौती का लाभ विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को मिलना चाहिए. अब तक यह लाभ गरीबी रेखा के नीचे आने वाले छात्रों को ही दिया जाता है.

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष