लाइव न्यूज़ :

जेएनयू छात्र संघ चुनाव : छात्र राजद, बापसा और एनएसयूआई अकेले-अकेले लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: September 1, 2019 22:45 IST

बिरसा आंबेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) अध्यक्ष एवं महासचिव पदों के लिए लड़ रहा है जबकि छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद की छात्र शाखा) अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़ रहा है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव से पहले छात्र राजद, बापसा और एनएसयूआई ने गठबंधन करने के लिए कई चरणों की वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद पार्टियों ने अकेले-अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। कांग्रेस से संबद्ध छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ रही है।

बिरसा आंबेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) अध्यक्ष एवं महासचिव पदों के लिए लड़ रहा है जबकि छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद की छात्र शाखा)अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। सूत्रों का कहना है कि छात्र राजद बापसा के साथ गठबंधन करना चाहता था क्योंकि वैचारिक रूप से दोनों समान हैं।

सूत्रों ने बताया कि वे गठबंधन में एनएसयूआई को भी शामिल करना चाहते थे लेकिन बापसा को कांग्रेस समर्थित छात्र इकाई की मौजूदगी से आपत्ति थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि एनएसयूआई और सीआरजेडी ने इस पर बात की, बापसा और सीआरजेडी के बीच कुछ चरणों की बातचीत भी हुई और यहां तक कि एनएसयूआई और बापसा में भी चर्चा हुई लेकिन तीनों पार्टियां कभी साथ नहीं बैठीं और गठबंधन के बारे में बात नहीं की।

सूत्रों ने गठबंधन नहीं बन पाने के लिए संवादहीनता को जिम्मेदार ठहराया है। सीआरजेडी के जयंत जिज्ञासु ने कहा, “हम गठबंधन के पक्ष में थे। हम अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए और महासचिव के पद पर लड़ने के लिए तैयार थे। बापसा अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकती थी और एनएसयूआई उपाध्यक्ष पद के लिए लेकिन बात बनी नहीं।” उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन हुआ होता तो मत बंटते नहीं और वामपंथी तथा दक्षिणपंथी संगठनों का एक विकल्प सामने आता।

एनएसयूआई की जेएनयू शाखा के प्रभारी सनी मेहता ने कहा कि वे गठबंधन से खुश होते लेकिन गठबंधन नहीं होने के लिए राजद और बापसा पर आरोप लगाया। बापसा के संयुक्त सचिव नरेश सुना ने कहा कि गठबंधन के लिए हर साल उनका रुख किया जाता है लेकिन हमें कोई फायदा नहीं दिखा और इसलिए हम अकेले लड़ रहे हैं। भाषा नेहा दिलीप दिलीप

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट