लाइव न्यूज़ :

JNUSU Election 2018: छात्र संघ का चुनाव आज, मैदान में आठ उम्मीदवार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 05:47 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मैदान में आठ उम्मीदवार हैं ।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सिंतबर: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव में वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मैदान में आठ उम्मीदवार हैं जिनके भाग्य का फैसला आज होगा। चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेएनयूएसयू चुनाव के लिए चुनाव प्राधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद इस चुनाव पर हर किसी की निगाह टिकी है।

वाम समर्थित आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने साथ मिलकर संयुक्त वाम ने चुनाव में गठबंधन बनाया है। जिसने एन. एस. बालाजी को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

जबकि डीएसएफ की सारिका चौधरी उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं, एसएफआई के एजाज अहमद राथेर महासचिव पद के लिए और एएसआईएफ के ए जयदीप संयुक्त सचिव पद के लिए  मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई ने स्कूल आफ इंटरनेशनल स्टडीज के विकास यादव को अध्यक्ष पद के लिए और एल के बाबू को उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। मोहम्मद मोफिजुल आलम सचिव पद पर जबकि एन रीना संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में है।

  दिल्ली विश्वविद्यायल चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है, इस चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर कब्जा किया है, वहीं, एमएसयूआई को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई है। इसके अलावा एक गठबंधन में लड़े लेफ्ट और आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई को डूसू चुनाव से खाली हाथ लौटना पड़ा है।

अध्यक्ष पद परएबीवीपी  उम्मीदवार अंकित बसोया ने जीत दर्ज की है, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी एबीवीपी  की जीत हुई है। वहीं डूसू उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी से शक्ति सिंह, सचिव पद पर एमएसयूआई से आकाश चौधरी और संयुक्त सचिव पद परएबीवीपी की ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है